किसी और के लिए राइड का अनुरोध करें
जब आपको अपने दोस्तों या परिवार के लोगों को उनके घर भेजना हो या वहाँ से पिक-अप करना हो, तो आप अपने ऐप के ज़रिए दूसरे बालिग लोगों के लिए राइड का अनुरोध कर सकते हैं।
सुझाव
यह उप योगी क्यों है
सुविधा का आनंद लें
अब अपने परिवार के किसी व्यक्ति या दोस्त को पिक-अप करने के लिए अपने शेड्यूल में बदलाव करने, ट्रैफ़िक में फ़ँसने या अपना काम रोकने की कोई ज़रूरत नहीं है। समय बचाएँ—और माथापच्ची से भी बचें।
हर तरह की परेशानी से बचें
क्या आपकी दादी माँ के पास स्मार्टफ़ोन नहीं है? माँ को एयरपोर्ट से घर आने के लिए राइड चाहिए? क्या आपके दोस्त खुशी के मौके पर कुछ ज़्यादा ही बहक गए हैं? भरोसेमंद राइड के ज़रिए उन्हें डेस्टिनेशन तक पहुँचाएँ। इसकी हमेशा सराहना की जाती है।
यह कैसे काम करता है
अपना ऐप खोलें
ऐप खोलने के लिए उस पर टैप करें, फिर कहाँ जाएँगे? पर टैप करें
राइडर का नाम चुनें
पता बॉक्स के ऊपर, आपको नीचे स्क्रोल करने का विकल्प दिखाई देगा, जहाँ आप अपनी पसंद के हिसा ब से पता चुन सकते हैं।
आराम से बैठें
आप जिस व्यक्ति के लिए अनुरोध करेंगे, उन्हें ट्रिप की ज़रूरी जानकारी के साथ एक मैसेज मिलेगा। इसमें ईटीए (ETA) , कार का प्रकार और ड्राइवर पार्टनर की संपर्क जानकारी शामिल होगी, ताकि ज़रूरत पड़ने पर वे ड्राइवर पार्टनर से सीधे संपर्क कर सकें।
ऐप डाउनलोड करके अपना अकाउंट सेट अप करें, ताकि आप अगली बार राइड के लिए तैयार रहें।