सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

ड्राइवर पार्टनर की सराहना

अपने ड्राइवर पार्टनर को खुशियाँ दें और उन्हें बैज या व्यक्तिगत थैंक-यू नोट देकर दूसरे राइडर को उनके बारे में जानने में मदद करें।

ड्राइवर की आवश्यकता

सराहनाओं के बारे में ज़्यादा जानें

Neat and tidy

साफ़-सुथरी कार

साफ़-सुथरी कार भला किसे अच्छी नहीं लगती? अगर आपके ड्राइवर पार्टनर ने इन चीज़ों का अच्छे से ध्यान रखा है, तो उन्हें आगे बढ़कर धन्यवाद दें।

Excellent service

बेहतरीन सेवा

अच्छी सेवा की तारीफ़ की जाती है, लेकिन बेहतरीन सेवा की खुशी मनाई जानी चाहिए।

Above and beyond

अच्छे से भी बेहतर

ये सराहनाएँ उन ड्राइवर पार्टनर के लिए हैं, जो उम्मीद से ज़्यादा काम करते हैं!

Expert navigation

विशेषज्ञ नेविगेशन

अगर आपके ड्राइवर पार्टनर दिशाओं के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं (या कोई बढ़िया शॉर्टकट जानते हैं), तो खुलकर शुक्रिया कहें।

Great conversation

बढ़ि‍या बातचीत

कभी आप शांति से आराम करने के मूड में होते हैं, तो कभी आप चाहते हैं कि कोई बढ़िया-सी गपशप हो जाए। अगर आपके ड्राइवर पार्टनर बोल-चाल में अच्छे हैं, तो वे इसके हकदार हैं।

Great amenities

अच्छी सुविधाएँ

अलग से मिलने वाले फ़ायदे सभी को अच्छे लगते हैं। आपके ड्राइवर पार्टनर को यह तारीफ़ इसलिए मिली होगी, क्योंकि हो सकता है कि उसने च्युइंगम, पानी की बोतल, हल्की-फुल्की खाने की चीज़ें वगैरह दी हों।

Late-night hero

देर रात के हीरो

आप यह सराहना देर रात बाहर रहने के बाद घर तक सुरक्षित (और तारीफ़ करने लायक) राइड देने के लिए कर सकते हैं।

यह कैसे काम करता है

अपना ऐप खोलें

ट्रिप पूरी होने पर ऐप खोलने के लिए टैप करें और जिस तरह आमतौर पर आप अपने ड्राइवर पार्टनर को रेटिंग देते हैं, ठीक वैसे ही उन्हें रेटिंग दें।

सराहना करें

अपनी ट्रिप को रेटिंग देने के बाद, सराहना करें पर टैप करें, फिर अपनी सराहना जताने के लिए अलग-अलग बिल्लों में से किसी को चुनें।

थोड़ी ज़्यादा कोशिश करें

अगर आपको लगता है सिर्फ़ सराहना से काम नहीं चलने वाला है, तो आपके पास उन्हें बख्शीश देने का विकल्प हमेशा होता है। यहाँ जानें कि अपने ड्राइवर पार्टनर को बख्शीश देने का तरीका क्या है।

अपना फ़ोन पकड़े हुए एक महिला

ऐप डाउनलोड करके अपना अकाउंट सेट अप करें, ताकि आप अगली बार राइड के लिए तैयार रहें।

राइड के लिए दोस्त कार पर बैठ रहें हैं

दोस्तों को Uber का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट करें और उन्हें अपनी पहली राइड पर छूट मिलेगी।

आपके शहर और इलाके के हिसाब से विकल्प अलग-अलग हो सकते हैं।