ग्रुप में ऑर्डर करके पूरी टीम को मील की सौगात दें
अलग-अलग कर्मचारियों को शेयर्ड ग्रुप ऑर्डर में उनकी अपनी पसंद के आइटम जोड़ने की सहूलियत देकर टीम मील की व्यवस्था को आसान बनाएँ।
पूरी टीम के लिए आसानी से मील सेट अप किए जा सकते हैं
एक Uber for Business अकाउंट बनाएँ
आप मुफ़्त में और आसानी से साइन अप कर सकते हैं। शुरुआत करने के लिए यहाँ जाएँ।
अपनी टीम मील नीतियाँ सेट करें
डिलीवरी लोकेशन, मील की फ़्रीक्वेंसी जैसी चीज़ें तय करके आपका अपना प्रोग्राम बनाएँ।
ग्रुप में ऑर्डर करना शुरू करें
टीम का ऐसा कोई भी सदस्य जो आपकी मील नीति से लिंक है वह UberEats.com से या फिर Uber Eats मोबाइल ऐप के ज़रिए ऑर्डर कर सकता है।
ग्रुप ऑर्डर में टीम के सदस्य जोड़ें
एक कस्टम लिंक शेयर करें, जहा ँ हर कर्मचारी मेन्यू देखकर अपना खाना चुन सके।
ऑर्डर करें
जब सभी को अपना मील ऑर्डर मिल जाता है, तो टीम का एडमिन उसे रेस्टोरेंट में सबमिट कर देता है।
डिलीवरी हो गई
ऐसा कोई भी व्यक्ति जो इस ग्रुप ऑर्डर का हिस्सा है, वह ऑनलाइन या फिर ऐप में ग्रुप ऑर्डर ट्रैक कर सकता है।
“Uber for Business से हमें अपने सेल्स किकऑफ़ के लिए मील का खर्च कम करने और स्थानीय रेस्टोरेंट के हाथ मज़बूत करने में मदद मिली।”
एंजेलिना ए लहसन, सम्सारा की इवेंट और फ़ील्ड मार्केटिंग की डायरेक्टर
ग्रुप में किए जाने वाले ऑर्डर को एक ऐसा अनुभव बनाएँ, जिसका हर कोई मज़ा ले सके
कर्मचारी अपनी पसंदीदा चीज़ें खुद चुनते हैं
ग्रुप में ऑर्डर करने की सुविधा के साथ, कर्मचारी ऐसे व्यंजन खुद चुन सकते हैं, जिनका स्वाद उन्हें पसंद है। इससे आपका वक्त बचता है और उन्हें संतुष्टि मिलती है।
आपकी सुरक्षा हमेशा से पहली प्राथमिकता रही है
हर ऑर्डर को सफ़ाई और ताज़ग ी के लिहाज़ से अलग-अलग पैक किया जाता है। इसका मतलब है कि हर किसी को उसका ऑर्डर ही मिलेगा, किसी और का नहीं।
आपके व्यवसाय के लिए बजट-फ़्रेंडली
एक बार में सभी कर्मचारियों के लिए मील की डिलीवरी पाकर शुल्क बचाएँ और अपनी नीतियों के हिसाब से ग्रुप ऑर्डर की सीमाएँ तय करें।
एडवांस सुविधाओं के चलते ग्रुप में ऑर्डर करने का काम आसान हो जाता है
पहले से ऑर्डर करें
पहले से योजना बना रहे हैं? अब आप समय से पहले ग्रुप ऑर्डर शेड्यूल करके पक्का कर सकते हैं कि हर किसी को अपने आइटम सबमिट करने का मौका मिले।
हर व्यक्ति के खर्च की सीमा
लागतों पर कंट्रोल रखें और हर कर्मचारी के लिए खर्च की सीमा तय करें, ताकि हर कर्मचारी समझ सके कि किस तरह खाना ऑर्डर करना स्वीकार्य है। अनचाहे बिल और खर्च से पीछा छुड़ाएँ।