सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

महिलाओं की सुरक्षा

ऐसे लोगों को 50,000 मुफ़्त राइड और मील दे रहे हैं, जिन पर महामारी के दौरान हिंसा और हमले का खतरा है।

कई रिपोर्टों ने दिखाया है कि महामारी के दौरान महिलाओं के खिलाफ़ हिंसा में 20% तक की बढ़ोत्तरी हुई है।

हमने दुनिया भर में जोखिम का सामना कर रहे लोगों को शेल्टर और सुरक्षित जगहों पर पहुँचाने के लिए 50,000 से ज़्यादा मुफ़्त राइड और 45,000 से ज़्यादा मुफ़्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए घरेलू-हिंसा विरोधी संगठनों और स्थानीय सरकारों के साथ मिलकर काम किया।

हमारे तमाम पार्टनर की जानकारी और विशेषज्ञता के बिना यह मुमकिन नहीं हो सकता था, जो न सिर्फ़ हमें शिक्षित करते हैं बल्कि मुसीबत झेल रहे लोगों की मदद करने के लिए लगातार काम भी करते हैं। दुनिया भर में ऐसी कई पार्टनरशिप मौजूद हैं। यहाँ हम फ़्रांस, यूके और ब्राज़ील की 3 पार्टनरशिप को हाइलाइट कर रहे हैं।

 CFCV_logo

Uber ने यौन दुर्व्यवहार का सामना कर चुके लोगों को कानूनी मदद और मनोवैज्ञानिक सहायता पाने में मदद के लिए मुफ़्त राइड का ऑफ़र दिया। आने-जाने के खर्चों, दूरी और साधनों आदि के कारण इन महिलाओं के ल‍िए कानूनी अपॉइन्टमेंट के लिए पहुँचना, अदालती मामलों और अन्य बैठकों के लिए यात्रा करना परंपरागत रूप से मुश्किल हो सकता है।

 Hestia_logo

हमने लंदन और दक्षिण पूर्व यूके में घरेलू दुर्व्यवहार पीड़ितों की मदद करने वाले सबसे बडे संगठनों में से एक, हेस्टिया को मुफ़्त राइड के साथ-साथ फ़ंडिंग भी दी। 2020 में, इसने घरेलू दुर्व्यवहार के सदमे से उबरने में 2,800 महिलाओं और बच्चों की मदद की।

 Instituto_Avon_logo

हमने WhatsApp के ज़रिए एक्सेस किए जाने वाले चैटबॉट एंजेला को बनाने में मदद की। इसे महामारी के दौरान लॉन्च किया गया था ताकि महिलाएँ चुपचाप मदद माँग सकें। इसके अलावा, Uber प्रोमो कोड के साथ, वे ज़्यादा आज़ादी के साथ मदद लेने के लिए आगे आ सकती हैं।

ऊपर दिए गए उदाहरण फ़्रांस, ब्रिटेन और ब्राज़ील में महिलाओं के खिलाफ़ हिंसा के मुद्दों पर काम करने वाले सिर्फ़ कुछ ही संगठनों के बारे में बताते हैं औरसाथ ही मिलकर काम करने के हमारे अनूठे तरीकों को दिखाते हैं।

दुनिया भर में हमारी नई योजनाओं, हमारी सुरक्षा वचनबद्धताओं, हमारी अमेरिकी सुरक्षा रिपोर्ट, और ब्राज़ील में हमारे काम के बारे में और जानें।

हमारे इम्पैक्ट नेटवर्क के बारे में और पढ़ें

 Our_commitments

आवाजाही को सबके लिए एक समान बनाना।

10_million_free_rides_vaccinations

शिक्षकों से लेकर बुज़ुर्गों तक, हम यह ध्यान रख रहे हैं कि COVID-19 वैक्सीन लगवाने में लोगों को आने-जाने के साधनों की कमी न हो।

zero_tolerance_for_racism

हमारी दुनिया में नस्लवाद और भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं—इनसे निपटने के लिए हमारी कोशिशें यहाँ देखें।