सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

वैक्सिनेशन के लिए राइड

शिक्षकों से लेकर बुज़ुर्गों तक, हम यह ध्यान रख रहे हैं कि COVID-19 वैक्सीन लगवाने में लोगों को आने-जाने के साधनों की कमी न हो।

COVID-19 की पहली लहर के दौरान, हमने दुनिया भर में ज़रूरी सेवाओं में लगे लोगों और कमज़ोर समुदायों को 1 करोड़ मुफ़्त राइड, मील और डिलीवरी दी।

महामारी शुरू होने के बाद 12 महीने से कम समय में, जब वैक्सीन मिलने लगी, तो हमने वैक्सीन साइट तक आने-जाने के लिए 1 करोड़ और ऐसी राइड देने का फ़ैसला किया जो या तो मुफ़्त थीं या उन पर छूट थी, ताकि दुनिया भर के लोगों की जल्दी और सुरक्षित तरीके से वैक्सीन लगवाने में मदद की जा सके।

हमने कई राष्ट्रीय और स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर इनोवेटिव प्रोग्राम स्थापित किए हैं, जिनका उन समुदायों से गहरा संबंध है, जो महामारी से अत्यधिक आहत हैं।

Uber उन लोगों को राइड ऑफ़र कर रहा है, जिनके पास वैक्सीन साइट तक जाने के लिए ट्रांसपोर्टेशन एक्सेस नहीं है।

इनमें अमेरिका से शामिल हैं :- लीग ऑफ़ यूनाइटेड लैटिन अमेरिकन सिटीज़न्स, मोरहाउस स्कूल ऑफ़ मेडिसिन, नेशनल ऐक्शन नेटवर्क, नेशनल अर्बन लीग, यूनिडॉस और कई अन्य संगठन, ताकि वैक्सीन अपॉइन्मेंट के लिए जाने में उनकी मदद की जा सके।

फ़्रांस का ला क्रॉय-रूज, ब्राज़ील का सीयूएफ़ए (CUFA) और हेल्पएज इंडिया दुनिया के उन बहुत सारे संगठनों में शामिल हैं, जिनके साथ हमने काम करने के नए मॉडल विकसित किए हैं, ताकि वैक्सीन लगवाने में यह बाधा न हो कि वहाँ पहुँचा कैसे जाए।

कमज़ोर और वंचित समुदायों की वैक्सीन तक पहुँच पक्की करने के लिए, हम दुनिया भर में हम जिन संगठनों के साथ काम कर रहे हैं, उनमें से 3 संगठन यहाँ दिए गए हैं :-

 International_Rescue_Committee_(IRC)_360x450_x2

COVID-19 की पहली लहर के दौरान आईआरसी (IRC) के साथ हमारी ग्लोबल साझेदारी को मज़बूत करते हुए, हमने शरणार्थियों को मुफ़्त राइड दी।

LISC_logo

एलआईएससी (LISC), वॉलग्रीन्स (Walgreens) और पेपैल (PayPal) के साथ मिलकर हमने Uber वैक्सीन ऐक्सेस फ़ंड लॉन्च किया है और $1.1 करोड़ से ज़्यादा के निवेश से शुरुआत की है।

 UNESCO_logo

हमने दुनिया भर के शिक्षकों के लिए 10 लाख राइड की पेशकश की ताकि जितनी जल्दी हो सके शिक्षा सामान्य तौर पर फिर से शुरू हो जाए।

हमने क्या किया है और क्या करने की योजना है, इसके बारे में और पढ़ने के लिए यहाँ जल्दी वापस आकर देखें। इस बीच, आप सेहत में सुधार से जुड़ी हमारी राइड के बारे में और जानकारी यहाँ देख सकते हैं

हमारे इम्पैक्ट नेटवर्क के बारे में और पढ़ें

 Our_commitments

आवाजाही को सबके लिए एक समान बनाना।

UberMoves_Homepage_BlackOwned

हम अश्वेत लोगों के रेस्टोरेंट को सर्दियों के दौरान चालू रखने में मदद कर रहे हैं।

zero_tolerance_for_racism

हमारी दुनिया में नस्लवाद और भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं—इनसे निपटने के लिए हमारी कोशिशें यहाँ देखें।