Uber के साथ राइड बुक करें
Uber से राइड लेने पर कितना खर्च आता है?
प्राइस एस्टिमेटर की मदद से अपनी अगली ट्रिप प्लान करें। राइड से पहले जान लें ताकि हिसाब-किताब में कोई गड़बड़ न हो और आपको हर चीज़ की पूरी जानकारी मिले।
हो सकता है कि आपके शहर के सभी क्षेत्रों में सभी विकल्प उपलब्ध न हों। उपलब्धता के लिए कृपया अपना ऐप देखें।
कीमतों का अनुमान कैसे लगाया जाता है
अधिकांश शहरों में, आपके द्वारा अपनी राइड की पुष्टि करने से पहले ही आपके किराये की गणना कर ली जाती है। अन्य शहरों में, आपको किराये की अनुमानित रेंज* दिखाई देगी। आपकी कीमत को प्रभावित कर सकने वाले कुछ शुल्क और कारक :
*अपने शहर में किराये से सम्बंधित शर्तें देखें
बेस रेट
ट्रिप में लगने वाले समय और उसकी दूरी के आधार पर बेस रेट तय किया जाता है।
परिचालन शुल्क
आपके शहर में, प्रत्येक ट्रिप में नियत शुल्क जोड़ा जा सकता ह ै। यह परिचालन, नियामक और सुरक्षा लागतों में सहायता करता है।
व्यस्त समय और क्षेत्र
उपलब्ध ड्राइवर पार्टनर की तुलना में अधिक राइडर होने की स्थिति में मार्केटप्लेस के पुन: संतुलित होने तक कुछ समय के लिए कीमतें बढ़ सकती हैं।
क्षेत्र में यात्रा करने के तरीके
Uber ऐप से गाड़ी चलाकर पैसे कमाना
ऐप में आपकी कमाई को अधिकतम करने के लिए सहायता करने वाले उपलब्ध टूल और प्रमोशन की जानकारी प्राप्त करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मुझसे किसी राइड के लिए चार्ज कब लिया जाता है?
अपने डेस्टिनेशन स्थान पर पहुँचने और गाड़ी से उतरने के बाद, आपके कुल किराये की गणना स्वत: ही कर ली जाएगी और आपके द्वारा नियत की गई भुगतान विधि के माध्यम से वह किराया चार्ज किया जाएगा।
क्या किसी एयरपोर्ट से मुझे Uber के माध्यम से राइड मिल सकती है?
हाँ, आप पुरे विश्व में मौजूद प्रमुख हवाई अड्डों तक जाने और वहाँ से लौटने के लिए राइड का अनुरोध कर सकते हैं। हमारे एयरपोर्ट पेज पर जाएँ और Uber की उपलब्धता के स्थान देखें।
Uber ट्रिप के लिए क्या मैं नकद भुगतान कर सकता हूँ?
अधिकांश शहरों में, Uber को कैश-रहित यात्रा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जिन शह रों में नकद भुगतान की सुविधा उपलब्ध है, वहाँ अपनी राइड का अनुरोध करने से पहले आपको इस विकल्प को चुनना होगा।
मैं ऐप में अनुमानित कीमत कैसे देख सकता हूँ?
ऐप खोलें और “कहाँ जाएँगे?” बॉक्स में अपनी डेस्टिनेशन दर्ज करें। राइड के हर विकल्प के लिए कीमत का अनुमान दिखाई देगा; अपने क्षेत्र में उपलब्ध विकल्प देखने के लिए स्क्रोल करें।
अपनी पसंदीदा भाषा चुनें
इसके बारे में