सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

COVID-19 को लेकर हमारा नज़रिया पर हमारा रुख

हम जो भी काम करते हैं उसमें Uber का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण हमारे लिए सबसे अहम होता है। COVID-19 के जवाब में हम ' निरंतर अपने उपयोगकर्ताओं के लिए नई सुविधाएँ ला रहे हैं, हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर कमाई करने वाले लोगों की सहायता कर रहे हैं और हमारे शहरों की सेवा करने के लिए पार्टनरशिप और पहल कर रहे हैं।

मदद करने के लिए प्रतिबद्ध

हम दुनिया भर में ज़रूरतमंद लोगों, स्वास्थ्य सेवा देने वाले कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों और लोगों के लिए एक करोड़ मुफ़्त राइड और खाने की डिलीवरी का वादा कर रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवा देने वाले कर्मचारियों की मदद करना

Uber, महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद करने वाले स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों के लिए मुफ़्त परिवहन मुहैया करा रहा है, जिससे उन्हें मरीज़ों के घर तक और साथ ही, स्वास्थ्य सुविधाओं की जगहोंं तक पहुँचने में मदद मिल रही है।"

सबसे पहले कार्रवाई करने वालों को खिलाना

जिन क्षेत्रों में Uber Eats मौजूद है, वहाँ हम राज्य सरकारों के साथ मिलकर कोरोनावायका से संघर्ष कर रहे राहतकर्मियों और स्वास्थ्य सेवाकर्मियों को मुफ़्त भोजन दे रहे हैं।

स्थानीय रेस्टोरेंट की मदद करना

कुछ क्षेत्रों में, हमने Uber Eats पर स्वतंत्र रेस्तराँ के लिए डिलीवरी शुल्क माफ़ कर दिया है*

आपूर्तियाँ एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाना

जिन क्षेत्रों में Uber Freight की सुविधा मौजूद है, वहाँ ज़रूरी सामानों के शिपमेंट बगैर किसी मुनाफ़े के पहुँचाए जाएँगे।

सरकारी अधिकारियों की मदद करना

Uber का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों की सुरक्षा और सेहत हमेशा से हमारी प्राथमिकता है। COVID-19 की महामारी को रोकने में हम सार्वजनिक अधिकारियों और नगरीय प्रशासन की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ड्राइवर पार्टनर और डिलीवरी पार्टनर के लिए ज़रूरी जानकारी*

  • हम ड्राइवर पार्टनर और डिलीवरी पार्टनर को कीटाणुनाशक उपलब्ध करवाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे अपनी कारों को साफ़-सुथरा रख सकें। आपूर्ति सीमित है, इसलिए हम सबसे पहले उन ड्राइवर और डिलीवरी पार्टनर को चीज़ें मुहैया करा रहे हैं, जिनके शहर में इनकी ज़्यादा ज़रूरत है*।

  • ऐसे क्षेत्र जहां Uber Eats मौजूद है, उनके ग्राहकों के पास चेकआउट के समय यह चुनने का विकल्प होता है कि वे अपने ऑर्डर की डिलीवरी कैसे करना चाहते हैं, जिसमें "दरवाज़े पर छोड़ दें" विकल्प भी शामिल है।

  • महामारी से निपटने में लोक स्वास्थ्य अधिकारियों की मदद करने के लिए हमारे पास 24/7 टीम उपलब्ध है। उनके साथ काम करते हुए, हम अस्थायी रूप से उन राइडर या ड्राइवर पार्टनर के अकाउंट को निलंबित कर सकते हैं जिनकी पुष्टि COVID-19 से संक्रमित होने या उसके संपर्क में आने के लिए की गई है। हम एक महामारी विज्ञानी के साथ परामर्श कर रहे हैं ताकि यह तय हो सके कि एक कंपनी के रूप में हमारे प्रयास सही चिकित्सा सलाह के आधार पर किए जा रहे हैं।

  • ऐसे ड्राइवर पार्टनर या डिलीवरी पार्टनर, जो COVID-19 से संक्रमित हैं या जिन्हें लोक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा खुद को अलग-थलग (आइसोलेट) रहने की हिदायत दी गई है, उन्हें उनका अकाउंट होल्ड पर होने के दौरान अधिकतम 14 दिनों तक आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी। हमने पहले से ही कुछ प्रभावित क्षेत्रों में ड्राइवर पार्टनरों की मदद की है और हम इसे दुनिया भर में जल्दी लागू करने के लिए काम कर रहे हैं।

  • आपको अपने Uber Pro स्टेटस को खोने की चिंता बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। इस योग्यता अवधि के दौरान सभी ड्राइवर पार्टनरों के मौजूदा Uber Pro स्टेटस को बनाए रखा जाएगा।

  • अगर आप ऐसे क्षेत्र में हैं जहाँ भाड़े की गाड़ी की सुविधा है, तो हमने भाड़े पर गाड़ी देने वाले अपने सभी वैश्विक पार्टनरों से बातचीत की हुई है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि COVID-19 से संक्रमित या व्यक्तिगत रूप से क्वारंटाइन में रह रहे कोई भी ड्राइवर पार्टनर बिना किसी जुर्माने के अपनी गाड़ी वापस लौटा सकें। कुछ क्षेत्रों में, भाड़े पर गाड़ी देने वाले पार्टनर उन सभी ड्राइवर पार्टनर से बगैर किसी जुर्माने के गाड़ी वापस ले रहे हैं, जो अपनी भाड़े की गाड़ी वापस करना चाहते हैं।

स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े सुझाव

हम Uber का उपयोग करने वाले सभी लोगों को याद दिलाना चाहते हैं कि वे लोक स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह का पालन करें। यदि आप बीमार हैं, तो घर पर रहें और दूसरों से दूर रहें। अपने हाथों को बार-बार धोएँ और खाँसने या छींकने से पहले अपने मुँह को ढकें। अधिक जानकारी के लिए, विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) की वेबसाइट पर जाएँ।

ड्राइवर पार्टनर और डिलीवरी पार्टनर के लिए*

Uber के ग्राहक