सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

Uber + Zoom: शानदार कर्मचारी अनुभव, व्यवसाय के लिए भी फायदेमंद

Zoom स्वेटशर्ट पहनकर गाड़ी में बैठता व्यक्ति

कैसे Zoom अपनी तेज़ी से बढ़ती कर्मचारी टीम को दुनिया भर में Uber for Business के ज़रिए यात्रा करवाती है।

Zoom के लिए—जो कि दुनिया भर में ग्राहकों के लिए एक वीडियो के ज़रिए बातचीत करने का प्लेटफ़ॉर्म है—बेहतरीन अनुभव देना उसके द्वारा बनाए गए सॉफ़्टवेयर से कहीं आगे तक जाता है और इसमें कर्मचारियों के काम के लिए यात्रा करने का तरीका भी शामिल है। Zoom की स्थापना 2011 में सैन जोस में हुई थी और आज इसके नौ देशों में टीम और 1,000 से अधिक कर्मचारी हैं।

Zoom का सॉफ़्टवेयर लोगों को वर्चुअल रूप से आसानी से जोड़ने में मदद करता है। लेकिन जब अपनी तेज़ी से बढ़ती कर्मचारी टीम को उसी आसानी से पॉइंट A से पॉइंट B पहुँचाने की बात आई, तो कंपनी ने इसके लिए Uber for Business का इस्तेमाल किया।

समय और परेशानियों से बचाव

Zoom में जमीनी ट्रांसपोर्ट के खर्चों का हिसाब-किताब करना पहले सभी संबंधित लोगों के लिए एक झंझट भरा अनुभव हुआ करता था। बिज़नेस ऑपरेशंस के प्रमुख सुनील मदान कहते हैं, "हर चीज़ का ट्रैक रखना कर्मचारियों के लिए एक मुश्किल प्रक्रिया थी"। “फाइनेंस टीम के लिए यह वास्तव में मुश्किल था कि वे सब कुछ इकट्ठा करें और यह पक्का करें कि हर चीज़ का हिसाब रखा जा रहा है।”

अब, Uber for Business के साथ और सभी कर्मचारियों को Uber ऐप में Zoom प्रोफ़ाइल का एक्सेस मिलने के बाद, वे अपनी राइड के लिए सीधे Zoom से चार्ज कर सकते हैं और सभी संबंधित डॉक्यूमेंटेशन सीधे फाइनेंस टीम को भेजे जा सकते हैं।

सुनील कहते हैं, "Uber for Business के साथ, सभी रिपोर्टिंग पोर्टल में ही उपलब्ध है, जहाँ से हम एकाउंटिंग के लिए ज़रूरी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं”। “इसे पूरा करने में अब सिर्फ़ 5 मिनट लगते हैं, जबकि पहले फाइनेंस के लिए पूरा दिन लग जाता था।”

और जब Zoom ने अपने कर्मचारियों के लिए Uber for Business लॉन्च किया, तो प्रतिक्रिया बेहद पॉज़िटिव रही। डिप्लॉयमेंट प्रक्रिया कर्मचारियों के लिए सहज और आसान थी, और अपनाने की गति तेज़ रही :- उन्होंने बस एक लिंक पर टैप किया और जब भी उन्हें राइड की रिक्वेस्ट करनी होती थी, तुरंत अपने Zoom प्रोफ़ाइल पर स्विच कर सकते थे।

इवेंट मार्केटिंग मैनेजर, जोसेलिन हॉर्सगर कहती हैं, “Zoom के कर्मचारियों ने पाया है कि इसका उपयोग करना बेहद आसान है”। “आप अपना फ़ोन निकालते हैं और जहाँ भी जाना हो, वहाँ जा सकते हैं।”

भविष्य के लिए सुविधाजनक

Zoom जैसी तेज़ी से बढ़ती कंपनी के लिए, Uber for Business उनके साथ-साथ आगे बढ़ने में सक्षम रहा है। डैशबोर्ड के ज़रिए एडमिन नए कर्मचारियों को उनके ऑनबोर्डिंग प्रोसेस के दौरान आसानी से जोड़ सकते हैं, जाने वाले कर्मचारियों को हटा सकते हैं, और ग्रुप का इस्तेमाल करके अलग-अलग कर्मचारियों और टीम के लिए Uber का वर्क ट्रैवल में इस्तेमाल बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

जोसेलिन के लिए, उनकी इवेंट टीम और दुनिया भर में Zoom में काम करने वाले हर किसी के लिए, इसका मतलब है कि वे बिना किसी परेशानी के उन्हें जहाँ जाना हैं वहाँ जा सकते हैं। वह कहती हैं, "Zoom वैश्विक है, Uber for Business भी वैश्विक है"। “जैसे-जैसे हम कर्मचारियों की संख्या बढ़ाते हैं, हमें भरोसा है कि Uber for Business इसे संभाल सकता है।”

जानें कि आपका बिज़नेस अपने कर्मचारियों की यात्रा को Uber के साथ कैसे आसान बना सकता है, या Uber for Business अकाउंट बनाएं।

कर्मचारियों और कस्टमर का ध्यान खींचें

Uber for Business आपकी मदद कर सकता है।