सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

METRO AG किस तरह Uber for Business के ज़रिए 25 से ज़्यादा देशों में बिज़नेस ट्रेवल के लिए एक समान तरीका अपना रहा है

सफ़ेद बैकग्राउंड पर गहरे नीले रंग में 'METRO' लिखा है, जिसमें 'M' अक्षर पर पीले रंग का टच दिया गया है।

METRO AG जैसे इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन के लिए, कर्मचारियों मोबिलिटी के मामले में 'सभी के लिए एक जैसा' तरीका नहीं अपनाया जा सकता। इनकी टीमें 25 से ज़्यादा देशों में 30 से अधिक कंपनीयों में काम करती हैं, जहाँ ट्रांसपोर्ट के बुनियादी ढाँचे, लोकल सर्विस प्रोवाइडर और काम करने के तरीकों में काफी अंतर है।

सालों तक, ग्राउंड ट्रांसपोटशन में यही दिक्कत देखने को मिली। कर्मचारी लोकल टैक्सी एग्रीमेंट, ड्राइवर सर्विस और ट्रैवल ऐप का इस्तेमाल करते थे, और अक्सर इसके लिए अपने पर्सनल अकाउंट का सहारा लेते थे। यह लोकल तो काम कर जाता था, लेकिन ग्रुप के लिए कोई एक समान तरीका नहीं था। इस वजह से, प्रोक्योरमेंट टीमों के लिए अलग-अलग देशों में ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल और उस पर होने वाले खर्च को समझना मुश्किल हो जाता था।

METRO AG की ग्लोबल इनडायरेक्ट प्रोक्योरमेंट टीम के लिए, यह मौका सिर्फ़ कर्मचारियों के राइड बुक करने के तरीके को बदलने से कहीं बड़ा था।

उनका गोल :- पूरी ऑर्गनाइज़ेशन में ज़्यादा सामानता और ट्रांसपेरेंसी लाना, और साथ ही कर्मचारियों के लिए बिज़नेस ट्रेवल को आसान बनाना।

Uber4Business को लागू करने के बाद, एक सेंट्रलाइज्ड रिपोर्टिंग डैशबोर्ड की वजह से हमें अलग-अलग देशों और डिपार्टमेंट में राइड के तरीकों और खर्च को लेकर बहुत ज़्यादा ट्रांसपेरेंसी मिलती है। इससे हमें पूरे ग्रुप की ट्रैवल पॉलिसी में एक सामान लाने और ट्रेवल को और बेहतर बनाने की संभावनाओं को पहचानने में मदद मिलती है। और सबसे ज़रूरी बात यह है कि इसे लागू करने में बहुत ज़्यादा मेहनत किए बिना ही, यह हमारे कर्मचारियों के लिए ट्रेवल को बहुत आसान बनाता है - यह बहुत ही आसान और असरदार है"


—साइमन स्टोर्ज़, वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल

इनडायरेक्ट प्रोक्योरमेंट, METRO AG

चैलेंज :- लोकल ट्रांसपोर्टेशन, ग्लोबल दिक्कतें


METRO AG का इंटरनेशनल लेवल पर मौजूद होने का मतलब है कि किसी भी ग्लोबल मोबिलिटी समाधान को बड़े शहरों के अलावा छोटे स्थानों पर भी अच्छे से काम करना होगा और अलग-अलग स्थानीय माहौल के हिसाब से ढलना होगा।

ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन के लिए अलग-अलग और बिखरे हुए तरीकों की वजह एडमिनिस्ट्रेटिव टीमों को इस बात की पूरी जानकारी न मिल पाना था कि राइड का इस्तेमाल कैसे हो रहा है और कंपनी का कितना पैसा खर्च हो रहा है।

METRO AG कई प्राथमिकताओं को एक साथ लाना चाहता था :-

  • मोबिलिटी पर होने वाले खर्च और उसके इस्तेमाल में ज़्यादा पारदर्शिता
  • अलग-अलग देशों में ट्रेवल मैनेजमेंट का एक सामान होना
  • कर्मचारियों के लिए बुकिंग और खर्चों का हिसाब रखना आसान बनाना
  • और ट्रेवल पॉलिसी को सेंट्रल स्तर पर बेहतर ढंग से मैनेज कर पाना
  • एक ऐसा समाधान जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैली कंपनी की ज़रूरतों को पूरा कर सकता है

समाधान :- अलग-अलग देशों के लिए तैयार किया गया, एक तरीका


2026 की शुरुआत में, METRO AG ने अपने कर्मचारी मोबिलिटी प्रोग्राम के हिस्से के रूप में Uber for Business की शुरुआत की।

कर्मचारी रोज़मर्रा के काम से जुड़े सफ़र के लिए Uber ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि METRO AG को यह बेहतर जानकारी मिल पाती है कि बिज़नेस राइड का इस्तेमाल कैसे हो रहा है। कंपनी चुनिंदा गेस्ट और इवेंट के लिए ट्रांसपोर्टेशन के वाउचर का भी इस्तेमाल कर रही है। इससे टीमों को कस्टमर, एग्जीक्यूटिव और पार्टनर की राइड का खर्च उठाने का एक व्यवस्थित तरीका मिल जाता है, और उन्हें मैन्युअल रीइम्बर्समेंट पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। सबसे अहम बात यह है कि इस समाधान के लिए METRO AG को कोई बिल्कुल नया बुकिंग तरीका लागू करने की ज़रूरत नहीं पड़ी।

जो कर्मचारी पहले से ही Uber का इस्तेमाल करना जानते थे, उनके लिए यह अनुभव जाना-पहचाना था। जो लोग इस ऐप के बारे में कम जानते हैं, उनके लिए METRO AG ने Uber for Business टीम की मदद से हर देश के हिसाब से डिटेल जानकारी और दिशा-निर्देश तैयार किए हैं।

हालांकि, कर्मचारियों के बीच इसके लिए जानकारी के स्तर में अंतर होने के बावजूद, METRO AG ने बताया है कि ऑनबोर्डिंग के दौरान बहुत कम तकनीकी समस्याएँ आईं। साथ ही, कर्मचारियों ने इसके इस्तेमाल में आसानी, किराये और खर्चों से जुड़ी डॉक्यूमेंटेशन को लेकर पॉजिटिव फ़ीडबैक दिया है।

अव्यवस्थित ट्रांसपोर्ट से बेहतर ट्रांसपोर्ट,कंट्रोल की ओर

पहले

  • लोकल सर्विस प्रोवाइडर और ऐप का मिला-जुला इस्तेमाल


  • कर्मचारी ज़्यादातर पर्सनल अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं


  • ग्रुप लेवल पर खर्च की लिमिटेड जानकारी


  • हर जगह काम करने के अलग-अलग तरीके


  • कुछ गेस्ट के ट्रेवल के लिए मैन्युअल रीइम्बर्समेंट

Uber for Business के साथ

  • दुनिया भर में काम करने का एक ज़्यादा समान तरीका


  • Uber for Business के ज़रिए बिज़नेस ट्रैवल का मैनेजमेंट


  • सभी देशों और डिपार्टमेंट की रिपोर्टिंग एक ही जगह से


  • सभी जगहों पर एक जैसी पॉलिसी लागू करने के बेहतर तरीका


  • चुनिंदा ज़रूरतों के लिए कंट्रोल और ट्रैक किए जा सकने वाले वाउचर

बिज़नेस को फ़ायदा :- बेहतर पारदर्शिता और आसान सफ़र।

Uber for Business शुरू करने के बाद से, METRO AG को अपने पूरे ऑर्गनाइज़ेशन में कर्मचारियों के आने-जाने की बेहतर समझ मिल रही है।

विज़िबिलिटी (हर चीज़ की जानकारी)

सेंट्रलाइज्ड रिपोर्टिंग होने की वजह से हर जगह और डिपार्टमेंट में ट्रेवल के तरीकों और खर्च को लेकर ज़्यादा ट्रांसपेरेंसी मिलती है।

एकसामानता

एक सामान्य मोबिलिटी समाधान विभिन्न स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीतियों को अलग-अलग बाजारों में मानकीकृत करने के लिए अधिक अवसर प्रदान करता है।

कर्मचारी अनुभव

जाने-पहचाने ऐप से बुकिंग करना और खर्च का हिसाब-किताब रखना, कर्मचारियों के लिए इस पूरे अनुभव को आसान बनाता है।

एडमिनिस्ट्रेशन

केंद्रीकृत बिलिंग और खर्च एकीकरण, व्यक्तिगत बाज़ार और कंपनी की आवश्यकताओं के अनुसार, मैन्युअल प्रक्रियाओं को कम करने के अवसर प्रदान करते हैं।

कर्मचारियों के इलावा कई चीज़ों पर बेहतर मैनेजमेंट

वाउचर की मदद से METRO AG की टीमें गेस्ट, कस्टमर और पार्टनर के लिए चुनिंदा ट्रांसपोर्टेशन का इंतज़ाम नियमों के दायरे में रहकर और पूरी ट्रांसपेरेंसी के साथ कर पाती हैं।

एक साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए बनाई गई पार्टनरशिप

METRO AG के लिए, Uber for Business का महत्व सिर्फ़ अलग-अलग ट्रेवल को आसान बनाने से कहीं ज़्यादा है। बिज़नेस ट्रैवल को एक ज़्यादा एकसमान और मैनेज किए जा सकने वाले मोबिलिटी प्रोग्राम में लाकर, METRO AG ने एक ऐसा तरीका तैयार किया है जो अलग-अलग देशों में कर्मचारियों की मदद कर सकता है और साथ ही कंपनी को बेहतर निगरानी और नियंत्रण भी देता है।

जैसे-जैसे यह पार्टनरशिप आगे बढ़ रही है, METRO AG को इस मज़बूत आधार पर आगे बढ़ने का मौका दिखाई दे रहा है। एक रणनीतिक ग्लोबल मोबिलिटी पार्टनर के रूप में Uber for Business के साथ, कंपनी अलग-अलग देशों में इसके इस्तेमाल को और बढ़ाने साथ ही ऐसे नए तरीकों को तलाशने का प्लान बना रहा है जो काम के सिलसिले में ट्रेवल करने के बदलते तरीकों में इनकी टीमों की मदद कर सकें।

यह सचमुच सिर्फ़ लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाने से कहीं बढ़कर है। इसका असली मकसद बड़े पैमाने पर बिज़नेस ट्रैवल को बेहतर बनाना है - जिसमें कर्मचारियों के लिए एक बेहद आसान और अच्छे अनुभव के साथ-साथ वह सुविधाजनक और निगरानी भी शामिल है जिसकी एक ग्लोबल ऑर्गनाइज़ेशन को ज़रूरत होती है।

और जैसे-जैसे METRO AG की मोबिलिटी संबंधी ज़रूरतें बदलती जा रही हैं, हमारा मुख्य ध्यान एक साथ आगे बढ़ने पर है :- यह पहचानना कि बिज़नेस ट्रेवल को उन लोगों के लिए कैसे आसान, ज़्यादा आरामदायक और ज़्यादा उपयोगी बनाया जा सकता है, जो इस पर निर्भर हैं।