सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

ट्वेंटी फोर सेवन होटल्स + Uber :- होटल शटल का एक नया रूप

247 होटल

कैसे ट्वेंटी फ़ोर सेवन होटल्स ने Uber के साथ मिलकर गेस्ट की एक मुख्य सुविधा - होटल शटल - को नया रूप दिया और एक गहरी छाप छोड़ी


हॉस्पिटैलिटी बिज़नेस में कॉम्पिटिशन होना कोई नई बात नहीं है, और गेस्ट का भरोसा बनाए रखने के लिए सबसे बेहतरीन और असरदार सुविधाओं को हमेशा उपलब्ध रखना बहुत ज़रूरी है।

उदाहरण के लिए, गेस्ट के ट्रांसपोर्टेशन को ही ले लीजिए। जल्दी पहुँचने के लिए, कई गेस्ट एयरपोर्ट आने-जाने और शहर में घूमने-फिरने के लिए Uber का इस्तेमाल करते हैं। अगर गेस्ट ज़्यादातर अपने आप ही अपने ट्रांसपोर्टेशन का इंतज़ाम खुद कर लेते थे, तो ट्वेंटी फ़ोर सेवन होटल्स इस आदत का फ़ायदा कैसे उठा सकता था, और इसे एक फ़्री सर्विस के रूप में कैसे दे सकता था?

Uber के साथ काम करने से पहले, शटल गाड़िया चलती रहती थीं, चाहे उनमें राइड करने के लिए गेस्ट हों या न हों। होटल ऑपरेशंस विभाग की ज़िम्मेदारी में ड्राइवर पार्टनर के काम का शेड्यूल तय करना, गेस्ट के पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ और गाड़ी की मेंटेनेंस का ध्यान रखना होता है। गेस्ट भी शटल का इंतज़ार नहीं करना चाहते; वे फ़्लाइट के बाद जल्द से जल्द अपने कमरे में पहुँचना चाहते हैं।

“ट्वेंटी फोर सेवन होटल्स में, हम हमेशा अपने गेस्ट के अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहते हैं। ट्वेंटी फ़ोर सेवन होटल्स के CEO डेविड वानी के मुताबिक "हमें नई और आधुनिक तकनीक को आज़माने पर भी गर्व है, इसलिए गेस्ट की सर्विस को और आगे बढ़ाने का यह एक शानदार मौका था।

गेस्ट के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए Uber Central का इस्तेमाल करना


ट्वेंटी फोर सेवन होटल्स ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल आधे से ज़्यादा होटलों के कामकाज में Uber for Business के Uber Central को जोड़ा है; इन होटलों में मैरियट, हिल्टन, हयात और IHG जैसे ब्रांड शामिल हैं। एक ही स्थान पर सभी सर्विस उपलब्ध कराने वाले डैशबोर्ड के ज़रिए, फ्रंट डेस्क कर्मचारी होटल के गेस्ट के लिए जल्दी और आसानी से राइड उपलब्ध और मैनेज कर सकते हैं - शटल की ज़रूरत नहीं है।

'ट्वेंटी फोर सेवन होटल्स' में मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस की वाइस प्रेसिडेंट, एलिसन सैंसोन बताती हैं, "हमारे स्टाफ़ के लिए इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है - बस एक बटन दबाते ही काम हो जाता है। इससे लॉजिस्टिक्स का काम कम होता है और हमारे गेस्ट को तेज़ और बेहतर सर्विस मिलती है।"

Uber की सुविधा देने से ब्रांड के लिए पहचान, अपनापन और सहूलियत भी साथ आई, जिससे गेस्ट को प्लेन से उतरते ही आराम और सुकून महसूस हुआ। राइड ज़्यादा बेहतर तरीके से और मेहमान की सुविधा मुताबिक पहुँचती हैं, ठीक वैसे ही जैसे वे घर लौटते समय Uber ट्रिप से उम्मीद करते हैं।

Uber Central की मदद से, 'ट्वेंटी फोर सेवन' होटल का स्टाफ़ गेस्ट के लिए तुरंत राइड बुक कर सकता है, पहले से राइड शेड्यूल कर सकता है, या गेस्ट को एक लिंक भेज सकता है ताकि वे अपनी ज़रूरत के समय खुद राइड बुक कर सकें - और यह सब होटल की ओर से फ़्री में उपलब्ध है। गेस्ट को बस होटल एसोसिएट से राइड की रिक्वेस्ट करने के लिए कहना होगा। सभी राइड का खर्च एक सेंट्रल बिल में जुड़ता है, जिसकी पेमेंट हर एक होटल की ओर से की जाती है। इससे हर ट्रिप को ट्रैक करना और इनवॉइस मैच करना भी आसान हो जाता है।

इसका रिजल्ट :- गेस्ट सैटिस्फ़ैक्शन अच्छी हुई, और खर्च में भी बड़ी बचत हुई


उदाहरण के लिए, उनके मोक्सी होटल को ही ले लीजिए। जब ट्वेंटी फोर सेवन ने 2016 में अपने टेम्पे, एरिजोना होटल को नया रूप देकर उसे फिर से खोला, यह ठीक इसी तरह का नया प्रयोग था, जिसकी वजह से उन्हें मैरियट के इस नए ब्रांड का पहला अमेरिकी होटल चलाने का मौका मिला।

ट्ट्वेंटी फ़ोर सेवन होटल्स ने इस होटल को युवाओं की पसंद के मुताबिक एक बेहतरीन डेस्टिनेशन में बदला, जिसमें कमरे की चाबी के साथ दिए जाने वाले 'मोक्सी' कॉकटेल भी इसका हिस्सा था। होटल की शटल सर्विस के मामले में, हर मेहमान को एक अच्छा अनुभव देने में Uber Central की एक खास भूमिका रही है।

“"Uber Central ने गेस्ट का भरोसा जीतने का एक किफ़ायती तरीका दिया है, जिससे एयरपोर्ट, किसी मीटिंग या आस-पास के किसी दर्शनीय स्थल तक जाने वाले बिजी प्रोफेशनल्स को आसानी से राइड - यहाँ तक कि एक ही समय में कई राइड - मिल जाती हैं,”

एलिसन सैंसोन

मोक्सी टेम्पे में शटल के बजाय Uber का इस्तेमाल शुरू करने से गेस्ट सैटिस्फ़ैक्शन और सुविधा अच्छी होने के अलावा एक और उम्मीद से पार फ़ायदा हुआ :- होटल की ओर से चलाई जाने वाली शटल बस (जो 2015 से 2016 तक चालू थी) की तुलना में, साल-दर-साल खर्च में 58 परसेंट की बचत हुई।

Uber Central की मदद से, मॉक्सी टेम्पे ने अपनी ट्रांसपोर्टेशन की बदलती जरूरतों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जिससे ज़्यादा माँग वाले दिनों और कम माँग वाले समय - दोनों ही स्थितियों में तुरंत ज़रूरी बदलाव करना संभव हो गया। असल में, शटल की जगह Uber का इस्तेमाल खास तौर पर कम भीड़ वाले समय में काफ़ी कारगर साबित हुआ, जहाँ होटल को साल में 90 परसेंटेज से ज़्यादा की बचत हुई।

Moxy Hotel की शटल सेवा के लिए, Uber Central हर मेहमान को सकारात्मक अनुभव देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। (फ़ोटो: Moxy Tempe)

27 होटल

Uber For Business और Uber Central के ज़रिए, 'ट्वेंटी फोर सेवन होटल्स' अपने गेस्ट को बिना ज़्यादा खर्च के बेहतरीन सर्विस उपलब्ध कराता है। पहले से तय और शेड्यूल समय पर चलने वाली शटल पर निर्भर रहने के बजाय, ट्वेंटी फोर सेवन होटल्स अपने ज़्यादातर होटलों में Uber Central का इस्तेमाल करता है, ताकि गेस्ट के लिए ट्रेवल तब बुक और मैनेज किया जा सके जब उन्हें इसकी सही में ज़रूरत हो, न कि तब जब शेड्यूल के मुताबिक उन्हें ट्रेवल प्लान करना पड़े। गेस्ट को Uber का इस्तेमाल करना आसान और जाना-पहचाना लगता है, जबकि मॉक्सी टेम्पे के साथ-साथ कई होटलों का इससे काफ़ी खर्च बचता है।

ट्वेंटी फोर सेवन होटल्स के CEO डेविड वानी कहते हैं, "Uber Central सच में एक बहुत बड़ा बदलाव लाया है। यह हमें एक ऐसा ज़रूरत के अनुसार तरीका देता है, जिससे हम अपने गेस्ट को तब भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट सर्विस दे पाते हैं, जब उन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है।”

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग जानते हैं कि छोटी-छोटी बातें ही कस्टमर का भरोसा बनाने और उसे बनाए रखने में मदद करती हैं। गेस्ट के कमरे की चाबी के साथ उनका इंतज़ार करता हुआ वेलकम ड्रिंक भी एक तरह से मदद करता है।

कर्मचारियों और कस्टमर का ध्यान खींचें

Uber for Business आपकी मदद कर सकता है।