पेरिस-चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डा (CDG)
चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट की आम शटल या टैक्सी से कुछ अलग खोज रहे हैं? आप पेरिस चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट (CDG) से पेरिस जा रहे हों या पेरिस से पेरिस चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट, अपने जाने-पहचाने Uber ऐप की मदद से कहीं भी जाएँ। CDG से आने-जाने के लिए राइड का अनुरोध सिर्फ़ एक टैप में करें।
95700+33 1-70-36-39-50
दुनिया के किसी भी कोने से राइड की रिक्वेस्ट करें
अभी बटन पर टैप करके 600 से भी ज़्यादा बड़े हब पर एयरपोर्ट आने-जाने की सुविधा पाएँ।
ऐसे घूमें-फिरें, जैसे आप अपने ही शहर में हों
रास्तों की जानकारी का ज़िम्मा ऐप और अपने ड्राइवर पार्टनर पर छोड़ दें, ताकि अनजान शहर में आपको रास्ता न खोजना पड़े।
Uber के साथ घर जैसा एहसास पाएँ
भले ही आप किसी नई जगह पर हों, लेकिन आपको अभी भी किराए की ताज़ा जानकारी और कैश-फ़्री पेमेंट जैसी पसंदीदा सुविधाएँ मिल सकती हैं।
इलाके में राइड करने के तरीके
UberX Priority
1-4
Faster pick-up
UberX
1-4
Affordable everyday trips
Berline
1-4
High end cars with top-rated drivers
Comfort
1-4
Newer cars with extra legroom
Van
1-6
High end cars for 6 with top-rated drivers
Green
1-4
Electric and hybrid vehicles
Uber Pet
1-4
Ride with your pet
Uber for Morocco
1-4
The Uber for Morocco fare is €1 higher compared to an UberX trip ordered at the same time for the same route. €1 from each trip on Uber for Morocco is not part of the fare, but is the amount that Uber B.V. sends to the Red Cross in support of the humanitarian response to the earthquake in Morocco. Red Cross does not endorse any company, brand, product or service.
Moto
1
Professional drivers on high-end motorbikes and maxi scooters
Access
1-4
Wheelchair accessible rides
UberX VIP
1-4
Best rated drivers for our best clients
पेरिस-चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डा (CDG) पर पिक-अप
राइड का अनुरोध करने के लिए अपना ऐप खोलें
जब आप तैयार हों, तो अपने डेस्टिनेशन की राइड का अनुरोध करने के लिए Uber ऐप खोलें। आपके समूह में कितने लोग हैं और सामान रखने के लिए कितनी जगह चाहिए, इस आधार पर CDG एयरपोर्ट तक आने-जाने के विकल्प चुनें।
ऐप में बताए गए रास्ते पर आगे बढ़ें
चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट एयरपोर्ट के पिकअप स्थान तक पहुँचने के दिशानिर्देश आपको सीधे ऐप में मिल जाएँगे।l टर्मिनल के मुताबिक पिकअप की लोकेशन अलग-अलग हो सकती हैं। राइडशेयर पिकअप के संकेत पेरिस-चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डा पर भी मौजूद हो सकते हैं।
अपने ड्राइवर पार्टनर से मिलें
ऐप के मुताबिक CDG में आपको असाइन की गई पिकअप की लोकेशन पर पहुँचें। कृपया ध्यान दें :- ज़रूरी नहीं है कि हमेशा यह लोकेशन एयरपोर्ट से निकलने का सबसे नज़दीकी दरवाज़ा हो। ऐप में आपके ड्राइवर पार्टनर का नाम, कार का नंबर और रंग दिखाई देगा। गाड़ी में बैठने से पहले अपनी राइड वेरिफ़ाई करें। अगर आप अपने ड्राइवर पार्टनर को नहीं ढूँढ पा रहे हैं, तो ऐप के ज़रिए उनसे संपर्क करें।
राइडर की ओर से सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवाल
- क्या आप चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर Uber यात्रा का अनुरोध कर सकते हैं?
चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर Uber की सुविधा मौजूद है, इसलिए आप अपनी मनपसंद जगह के लिए एक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
- सीडीजी पर Uber पिक-अप कहाँ होते हैं?
Down Small अपने पिक-अप स्थान का पता लगाने के लिए, यात्रा का अनुरोध करने के बाद अपना Uber ऐप देखें।
- सीडीजी से पेरिस के लिए Uber यात्रा का भाड़ा कितना होता है?
Down Small भले ही किसी यात्रा की दूरी बहुत ज़्यादा न हो, फिर भी चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे जाने वाली और वहाँ से शुरू होने वाली यात्राओं के लिए Uber की दरों पर समय, ट्रैफ़िक और दूसरी चीज़ों का असर पड़ सकता है। यात्रा की अनुमानित कीमतों के लिए Uber प्राइस एस्टिमेटर (कीमत का अनुमान लगाने वाला) देखें।
- Uber के ज़रिए पिक-अप में कितना समय लगेगा?
Down Small पिक-अप का समय इस आधार पर अलग-अलग होता है कि पिक-अप किस समय होना है, कितने ड्राइवर पार्टनर मौजूद हैं वगैरह।
ज़्यादा जानकारी
क्या आप Uber के साथ गाड़ी चला रहे हैं?
राइडर को पिक-अप करने की जगह से लेकर स्थानीय नियमों और कानूनों का पालन करने तक, अपनी एयरपोर्ट ट्रिप को बेहतर बनाने का तरीका जानें।
क्या आप किसी दूसरे एयरपोर्ट पर जा रहे हैं?
दुनिया भर के 600 से भी ज़्यादा एयरपोर्ट तक ड्रॉप ऑफ़ और वहाँ से पिक-अप की सुविधा पाएँ।
चार्ल्स डी गॉल टर्मिनल पर दिलचस्प चीज़ें
सीडीजी हवाई अड्डे से आने या जाने वाले यात्रियों के लिए Uber एक सही विकल्प है। चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डा, जिसे रोसी हवाई अड्डा के नाम से भी जाना जाता है, फ़्रांस का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। चाहे आप डिज़्नीलैंड जा रहे हों या पेरिस, यह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है। चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डा पेरिस के उत्तर में करीब 25 किलोमीटर (15 मील) की दूरी पर है। इससे फ़्रांस की ऐतिहासिक राजधानी आने वाले और पेरिस मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में आने वाले यात्रियों के लिए यह एक बेहतर विकल्प साबित हुआ है।
चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे के टर्मिनल
चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर 3 यात्री टर्मिनल हैं: टी1, टी2, और टी3।
सीडीजी टर्मिनल 1
नीचे लिखी एयरलाइंस टर्मिनल 1 से काम करती हैं:
- एजियन
- मलेशिया
- कतर
सीडीजी टर्मिनल 2
टर्मिनल 2 में 2ए से 2जी तक 7 सब-टर्मिनल हैं। यहाँ टीजीवी-आरईआर का रेलवे स्टेशन ऐयरोपॉर्ट चार्ल्स डी गॉल 2 में मौजूद है। नीचे लिखी एयरलाइन टर्मिनल 2 से काम करती हैं:
- एयर फ़्रांस
- ब्रिटिश एयरवेज़
- कैथे पैसिफ़िक (Cathay Pacific)
सीडीजी टर्मिनल 3
यह एयरलाइन कई अन्य एयरलाइन के साथ टर्मिनल 3 से संचालित होती है:
- जॉर्डन एविएशन
चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डा पर भोजन
गौरमे फ़ास्ट फ़ूड से लेकर कॉफ़ी तक, सीडीजी हवाई अड्डे के रेस्तराँ दुनियाभर में मशहूर और फ़्रांसीसी पसंदीदा व्यंजनों से भरे हुए हैं। आप जो भी भोजन खोज रहे हों, चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे के रेस्तराँ में आपको हर तरह का भोजन मिलेगा।
चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डा के आस-पास घूमने की चीज़ें
सीडीजीवीएएल से आप चार्ल्स डी गॉल के कई टर्मिनलों और इसके दो पार्किंग इलाकों तक आ-जा सकते हैं। इसके साथ ही इससे बस स्टेशन और एयरपोर्ट शटल तक भी पहुँचा जा सकता है। आप टर्मिनल 2 और 3 के ज़रिए आरईआर बी लाइनों द्वारा सीधे पेरिस की यात्रा कर सकते हैं।
चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर करने के लिए चीज़ें
चाहे आप पेरिस से वाइन और स्प्रिट ले जाना चाहें या सौंदर्य उत्पाद या स्मारिका (सुवेनियर), सीडीजी हवाई अड्डे की दुकानों में आपको वह सब मिलेगा जो आप खोज रहे हैं। शिनैल जाएँ या गहने और घड़ियों के लिए स्वारोवस्की या प्रादा, डायर, गूची और अन्य दुनियाभर की बड़ी फ़ैशन की दुकानों से कुछ नवीनतम फ़ैशन की चीज़ें खरीदें। चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर बच्चों के लिए कई खेलने के मैदान, और गुल्ली मैदान के साथ प्रार्थना कक्ष और आराम करने के लिए लाउंज भी हैं।
चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर होटल
टर्मिनल 2 के भीतर 2 होटल मौजूद हैं। ये होटल उन लोगों के लिए एकदम सही विकल्प हैं, जो रात में या बिल्कुल सुबह हवाई अड्डे पहुँच रहे हैं। चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डा से दूर, Roissy क्षेत्र के भीतर बहुत सारे बजट होटल और महँगे होटल हैं। चाहे आपका बजट कुछ भी हो, पेरिस में बहुत सारी रहने की जगहें हैं जो हर तरह के यात्री के लिए बनी हैं।
पेरिस-चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे के आस-पास घूमने की चीज़ें
अगर आप चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर थोड़े समय के लिए रुक रहे हैं, और आप पेरिस सिटी सेंटर जा सकते हैं, तो आपको कम-से-कम 6 घंटे चाहिए होंगे क्योंकि वहाँ घूमने लायक बहुत सारी ऐतिहासिक जगहें हैं। नियमित शटल सेवाएँ सीडीजी को सेंट्रल पेरिस से जोड़ती हैं।
- आर्क डी ट्रायम्फ़
- चैम्प्स-एलिसीज़
- एफ़िल टावर
- लौवर म्यूज़ियम
- नोट्रे डेम डी पेरिस
- पैलेस ऑफ़ वर्सेलिस
पेरिस-चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे के बारे में ज़्यादा जानकारी यहाँ पाएँ।
इस पेज में थर्ड-पार्टी वेबसाइटों की जानकारी मौजूद है। ये वेबसाइटें Uber के नियंत्रण में नहीं हैं। उनमें समय-समय पर बदलाव हो सकते हैं या उन्हें अपडेट किया जा सकता है। इस पेज में शामिल ऐसी कोई भी जानकारी, जो Uber या उसके ऑपरेशन से सीधे तौर पर संबंधित नहीं है, वह सिर्फ़ सूचना के लिए है और उसे किसी भी तरह से विश्वसनीय नहीं माना जा सकता, न ही उसकी कोई ऐसी व्याख्या की जा सकती है या ऐसा अर्थ निकाला जा सकता है, जो यहाँ दी गई जानकारी के संबंध में व्यक्त या निहित रूप से किसी वारंटी का संकेत देता हो। कुछ शर्तें और सुविधाएँ देश, क्षेत्र और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। प्रोमो छूट सिर्फ़ नए यूज़र के लिए मान्य है। इस प्रमोशन को अन्य ऑफ़र के साथ मिलाया नहीं जा सकता और यह बख्शीश पर लागू नहीं होता। उपलब्धता सीमित है। ऑफ़र और शर्तों में बदलाव हो सकता है।
कंपनी