सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

आगे बढ़ने के लिए इनोवेशन भी ज़रूरी है

दुनिया भर में 50 से ज़्यादा देशों में खास तरह के प्रोग्राम और मुहिमों की अगुवाई करने के लिए, हम अक्सर दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। दुनिया भर में फैले हमारे इम्पैक्ट नेटवर्क के बारे में जानें।

latest

विकासशील बाज़ारों में महिलाओं को मिलने वाले अवसरों को बढ़ाने की कोशिशों में आईएफ़सी (IFC) ने Uber के साथ हाथ मिलाया है। इन कोशिशों में लिंगभेद से जुड़े मामलों पर निजी क्षेत्र के दिग्गजों के साथ मुलाकात करने के साथ-साथ डेटा को अच्छी तरह समझकर इस बात का पता लगाना भी शामिल है कि राइडशेयरिंग के ज़रिए महिलाओं को कामकाज के ज़्यादा मौके कैसे मिल सकते हैं और उनके आने-जाने की सुविधा को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है।

 International_Rescue_Committee_(IRC)_360x450_x2

Uber युद्ध और संकट की वजह से भागने के लिए मजबूर लोगों की मदद करने वाले ग्लोबल मानवतावादी संगठन आईआरसी (IRC) को मुफ़्त में सुरक्षित और भरोसेमंद राइड देता है। इसके तहत आईआरसी (IRC) के स्टाफ़ के साथ-साथ उन कमज़ोर समुदाय के लोगों को भी मुफ़्त राइड दी जाती है, जिनकी स्टाफ़ के सदस्य मदद करते हैं। Uber के साथ राइड, उन शरणार्थी और विस्थापित लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण ज़रिया है, जो अपने जीवन को फिर से शुरू कर रहे हैं।

LISC_logo

वैक्सीन एक्सेस फ़ंड के लिए एलआईएससी, Uber, पेपैल गिविंग फ़ंड और वॉलग्रीन्स भी साथ जुड़ गए हैं। यह $1.1 करोड़ की पहल है जो स्वास्थ्य सेवा में होने वाले भेदभाव को दूर करती है और उन लोगों को वैक्सीन साइट तक जाने के लिए राइड की सुविधा देती है जो खुद से वहाँ नहीं पहुँच सकते हैं। वैक्सीन एक्सेस फ़ंड को एलआईएससी उसी तरह से मैनेज करेगा, जैसे वह 40 सालों से करता रहा है। मुफ़्त राइड प्रोग्राम बनाने और सपोर्ट करने के लिए समुदाय-आधारित एनजीओ और अन्य समूहों को साथ लाकर।

Partners_in_health_logo

Uber ने 'पार्टनर्स इन हेल्थ' के साथ भी हाथ मिलाया है, ताकि जिन वंचित समुदायों को COVID-19 वैक्सीन लगवाने की ज़रूरत है, उन्हें राइड दी जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि आने-जाने के साधन का न होना, वैक्सीन तक पहुँचने में कोई बाधा नहीं है।

 UNESCO_logo

Uber यूनेस्को के ग्लोबल एजुकेशन कोएलिशन से जुड़ गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्कूल के फिर से खुलने पर शिक्षकों और ज़रूरतमंद परिवारों को मुफ़्त राइड मिल सके। इसमें सहयोग के तौर पर, Uber ने कोलंबिया, कोस्टा रिका, केन्या, मेक्सिको, पनामा और यूके के परिवारों तक 4,00,000 से ज़्यादा मुफ़्त भोजन और खाने के सामान के पार्सल की डिलीवरी पहुँचाने में भी मदद की है।

world_food_kitchen_logo

वाशिंगटन, डीसी; ब्रोंक्स, न्यूयॉर्क; और नेवार्क, न्यू जर्सी में 3,00,000 ताज़ा मील की डिलीवरी को संभव करने के लिए Uber ने वर्ल्ड सेंट्रल किचन के साथ मिलकर काम किया, ताकि महामारी की वजह से घर में बंद उन समुदायों तक खाना पहुँच सके, जिन्हें संक्रमण का खतरा है।

ये दुनिया भर के कुछ ऐसे संगठन हैं जिनके साथ हमने हाथ मिलाया है :-

एशिया-पैसिफ़िक
कनाडा
यूरोप, मध्य पूर्व और अफ़्रीका
लैटिन अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका

हमारे इम्पैक्ट नेटवर्क के बारे में और पढ़ें

 Our_commitments

आवाजाही को सबके लिए एक समान बनाना।

 Our_actions

हमारा ध्यान ऐसे काम करने पर है, जिनसे दुनिया पर अच्छा असर हो।

 10_million_free_rides_meals

जब महामारी की पहली लहर के दौरान दुनिया थम गई, तो हमने 1 करोड़ मुफ़्त राइड, मील और डिलीवरी के ज़रिए मदद की।