सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

काम करने का एक बेहतर तरीका

दुनिया भर के ड्राइवर पार्टनर और डिलीवरी पार्टनर के सपने साकार करने में हाथ बँटाना।

जब COVID-19 महामारी के प्रभाव ने जोर पकड़ा, तो ड्राइवर और डिलीवरी पार्टनर ने सचमुच दुनिया को गतिशील रखा। और जब हम में से कई लोगों को घर पर रहने और सामाजिक संपर्क को कम करने की सलाह दी गई थी, तब ज़रूरी सामान हासिल करने और ज़रूरी जगहों पर जाने में हमारी मदद करके उन्होंने अभूतपूर्व भूमिका निभाई।

महामारी के दौरान पूरी तरह से साफ़ हो गया कि ड्राइवर और डिलीवरी पार्टनर शहरों और समुदायों के ताने-बाने के लिए कितने ज़रूरी हैं। वे न केवल राइडर के साथ-साथ भोजन और पैकेज जैसी चीज़ों को एक से दूसरी जगह पर पहुँचा रहे हैं, बल्कि लोगों के जीवन पर भी उनका प्रभाव पड़ रहा है। हो सकता है कि उन्होंने एक ऐसे राइडर की बात सुनने के लिए समय निकाला हो, जिसका दिन खराब था या एक बुज़ुर्ग निवासी के साथ बहुत ज़रूरी बातचीत के लिए फ़ूड डिलीवरी के दौरान बगीचे के गेट पर रुक गए हों।

इसी वजह से हमारे सीईओ ने कहा कि ड्राइवर और डिलीवरी पार्टनर कुछ बेहतर पाने के हकदार हैं। इसीलिए हमने यूरोप में उन लोगों के लिए एक बेहतर डील की घोषणा की है। इसीलिए हम मुफ़्त डिग्री प्रोग्राम प्रदान करने के लिए एएसयू और ओपेन यूनिवर्सिटी जैसे शिक्षा संस्थानों के साथ पार्टनरशिप की है। और यही कारण है कि हम दुनिया भर में ड्राइवर और डिलीवरी पार्टनर के सपनों को साकार करने में उनकी मदद के लिए जितना हो सके, उतना कर रहे हैं।

 driving_an_equitable_transition_to_electric_vehicle

हर मोर्चे पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का विकल्प अपनाने की मुहिम छेड़ना

हमारे Uber Green उत्पाद और हमारे साल 2040 के ज़ीरो एमिशन के वादे से आगे बढ़ कर हम अमेरिका में एवोनाइयर तथा ग्रिड आल्टरनेटिव्स के साथ पायलट कार्यक्रम विकसित करने के लिए साथ काम कर रहे हैं, जो यह सुनिश्चित करता है कि अश्वेत और हाशिए पर रहने वाले समुदायों से ताल्लुक रखने वाले ड्राइवर पार्टनर को इलेक्ट्रिक वाहनों का एक्सेस मिल पाए।

 Offering_drivers_and_delivery people_financial_literacy_programs

ड्राइवर और डिलीवरी पार्टनर को आर्थिक मामलों की जानकारी हासिल करने का मौका देना

ड्राइवर और डिलीवरी पार्टनर को सफलता की राह में आगे बढ़ाने के लिए, हम ऐसे प्रोग्राम डेवलप करते हैं, जिनकी मदद से न सिर्फ़ उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है, बल्कि वे खुद को आने वाले समय के हिसाब से तैयार भी कर सकते हैं। पूरे मध्य और दक्षिण अमेरिका में, हमने आईएफ़सी की पार्टनरशिप में अवैंज़ा को लॉन्च किया है। केन्या में, हमने एएमआई के साथ नेविगेट प्रोग्राम डेवलप किया है। और अमेरिका में हम इसी तरह की पहलऑपरेशन होप पर काम कर रहे हैं।

 Providing_business_skills

गाड़ी चलाने के संबंध में और उसके अलावा भी लोगों को बिज़नेस स्किल और अवसर प्रदान करना

हमारे प्लैटफ़ॉर्म से जुड़ने वाले कई ड्राइवर और डिलीवरी पार्टनर खुद उद्यमी हैं। यूके में, हम बिज़नेस बिल्डर प्रोग्राम चलाने के लिए एंटरप्राइज़ नेशन के साथ काम करते हैं, जो नए बिज़नेस आइडिया के लिए प्रशिक्षण और ग्रांट के तौर पर £ 10,000 तक का फ़ंड देता है। दक्षिण अफ़्रीका में, हम हाशिए पर रहने वाले समुदाय से ताल्लुक रखने वाले युवाओं को मोटरबाइक राइड का प्रशिक्षण देने के लिए लुलाराइड्स को सपोर्ट करते हैं, ताकि वे Uber Eats प्लैटफ़ॉर्म से जुड़ सकें।

आवाजाही की सुविधा को हर किसी के लिए एक समान बनाने की हमारी महत्वाकांक्षा के रूप में हमने दुनिया भर के ड्राइवर और डिलीवरी पार्टनर को फ़ायदेमंद मौके देने का बीड़ा उठाया है।

प्लैटफ़ॉर्म वर्क के लिए हमारे नए मॉडल बारे में और जानें।

हमारे इम्पैक्ट नेटवर्क के बारे में और पढ़ें

 Our_commitments

आवाजाही को सबके लिए एक समान बनाना।

Black_businesses_matter_b

हम दुनिया भर में अश्वेत लोगों के कारोबारों का साथ दे रहे हैं।

Michelle

महामारी के दौरान हज़ारों ड्राइवर पार्टनर और डिलीवरी पार्टनर ने ज़रूरतमंद लोगों और ज़रूरी सामानों को यहाँ-वहाँ पहुँचाने में मदद की है।