सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

भरोसे के साथ गाड़ी चलाएँ

जहाँ कहीं भी अवसर हो, वहाँ जा पाना आपका हक है। सड़क पर सहायता और तकनीक के साथ वहाँ पहुँचें जो आपको और आपके आस-पास के लोगों की सुरक्षा में मदद करता है।

ड्राइवर मुस्कुराते हुए

ज़्यादा सुरक्षित अनुभव के लिए तैयारी

आपको सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए बनाई गई सुविधाएँ

ऐप ऐसी तकनीक के साथ बनाया गया है, जिससे आप अपने प्रियजनों और हमारी सपोर्ट टीम से जुड़े रह सकें और आप और भी आगे तक जा सकें।

ज़रूरत के समय मदद

हमारी विशेष रूप से प्रशिक्षित दुर्घटना प्रतिक्रिया टीमें सीधे ऐप से हर समय उपलब्ध रहती हैं।

एक समुदाय, जहाँ सब एक बराबर हैं

शहरों और सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ हमारी मिली-जुली कोशिशों के ज़रिए और एकसाथ काम करके, हम सभी के लिए सफ़र को सुरक्षित बनाने में मदद कर रहे हैं।

आपकी सुरक्षा हमारा फ़र्ज़ है

सुरक्षा अच्छे अनुभव का एक हिस्सा होती है। इसलिए रात में गाड़ी चलाते समय आप सुविधाजनक महसूस करते हैं। इस तरह से आप अपने प्रियजनों को बता सकते हैं कि आप कहाँ जा रहे हैं। और जैसा कि आप जानते हैं कि कुछ भी होने पर कोई है जिससे आप कभी-भी मदद ले सकते हैं।*

27-7 सपोर्ट बैज

24/7 दुर्घटना सहायता

किसी घटना पर कार्रवाई करने में प्रशिक्षित Uber कस्टमर सहयोगी हर समय उपलब्ध होते हैं।

मेरी ट्रिप के विवरण शेयर करें का बैज

मेरी राइड फ़ॉलो करें

दोस्त और परिवार के लोग आपका मार्ग देख सकते हैं और आपके पहुँचते ही उन्हें जानकारी मिल जाएगी।

2-वे रेटिंग बैज

दो-तरफ़ा रेटिंग

आपकी राय मायने रखती है। कम रेटिंग वाली ट्रिप लॉग की जाती हैं और Uber समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए उपयोगकर्ताओं को निकाला जा सकता है।

फ़ोन की पहचान छिपाने वाला बैज

गुमनाम कॉल्स

हम आपकी फ़ोन नंबर की गोपनीयता बनाए रखने के लिए तकनीक का उपयोग करते हैं, ताकि Uber ऐप के माध्यम से संवाद करते समय न तो ड्राइवर और न ही राइडर एक-दूसरे का नंबर देख सकें।

जीपीएस ट्रैकिंग बैज

जीपीएस (GPS) से ट्रैक करना

सभी Uber ट्रिप शुरू से आखिर तक ट्रैक की जाती हैं, इसलिए कुछ भी होने पर आपकी ट्रिप का रिकॉर्ड मौजूद होता है।

रूट जांच बैज।

RideCheck

सेंसर और GPS डेटा का उपयोग करके, RideCheck यह पता लगाने में मदद कर सकता है कि क्या यात्रा में कोई अप्रत्याशित लंबा ठहराव है। यदि ऐसा होता है, तो हम आपसे संपर्क करेंगे और सहायता प्राप्त करने के लिए टूल्स प्रदान करेंगे।

घंटी

आपातकालीन सहायता बटन

आप ऐप में मौजूद इमरजेंसी बटन का इस्तेमाल करके स्थानीय अधिकारियों को कॉल कर सकते हैं, ताकि ज़रूरत पड़ने पर मदद मिल सके। ऐप में आपकी लोकेशन और ट्रिप की जानकारी दिखाई जाती है, जिससे आप इन्हें इमरजेंसी डिपैचर्स के साथ तुरंत साझा कर सकते हैं।

सावधान रहें - गति सीमा अलर्ट बैज

स्पीड लिमिट अलर्ट्स

आपकी सुरक्षा के लिए, अगर आप गति सीमा से अधिक जा रहे हैं तो ऐप आपको सूचित करेगा।

आपातकालीन सहायता

खतरनाक ड्राइविंग सूचनाएँ

व्यक्तिगत ड्राइवर पार्टनर के फ़ीडबैक से सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने में मदद मिलती है।

आपकी मेहनत से, सड़कें सभी के लिए सुरक्षित हैं

आप शहरों को सुरक्षित बनाने और सड़कों को दोस्ताना बनाने में मदद करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ड्राइवर पार्टनर की सुरक्षा

अपने समुदाय को मजबूत बनाना

Uber के समुदाय दिशानिर्देशों की मदद से राइडर और ड्राइवर पार्टनर तनाव-मुक्त राइड का आनंद ले पाते हैं। कोई भी व्यक्ति जो दिशानिर्देशों का पालन नहीं करता है, उसे पूरे Uber समुदाय की सुरक्षा के लिए प्लैटफ़ॉर्म से हटाया जा सकता है।

ड्राइवर पार्टनर की सुरक्षा

*कुछ ज़रूरतें और सुविधाएँ क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं और हो सकता है कि वे उपलब्ध न हों।

¹ यह सुविधा आने ही वाली है और फ़िलहाल सिर्फ़ चुनिंदा बाज़ारों में उपलब्ध है।