ग्राहकों, मेहमानों और कर्मचारियों के लिए राइड का इंतज़ाम करें
दुनियाभर में उपलब्ध, Central के माध्यम से Uber for Business उपयोगकर्ता दुनिया के सबसे बड़े मोबिलिटी नेटवर्क का लाभ उठा सकते हैं और किसी के लिए भी राइड बुक कर सकते हैं—चाहे उनके पास Uber ऐप न हो।
ग्राहकों के लिए बढ़िया, व्यवसायों के लिए और भी बेहतर
लागतें वाजिब रखें
केवल स्वीकृत यात्राओं के लिए भुगतान क रके पैसे बचाएँ—जिसमें नई मल्टी-स्टॉप, साझा यात्राएँ भी शामिल हैं—और सभी खर्चों को एक ही डैशबोर्ड से ट्रैक करें।
ग्राहकों को बेहतर अनुभव दें
अपने ग्राहकों के लिए राइड शेड्यूल करें। प्रीमियम राइड की रिक्वेस्ट करें या फिर घंटे के हिसाब से राइड बुक करें।
ज़्यादा कुशलता से ऑपरेट करें
बार-बार दुहराई जाने वाली राइड शेड्यूल करें या फिर एक केंद्रीय डैशबोर्ड से बड़ी आसानी से उसी ट्रिप की रिक्वेस्ट करें।
उधार ली जाने वाली कारों पर अपनी निर्भरता कम करें
उधार की कार और शटल का इस्तेमाल और साथ ही उनसे जुड़े शुल्क कम करें।
केंद्रीय डैशबोर्ड से राइड पर नज़र रखें
एक ही जगह से जारी या आगामी राइड का स्टेटस देखें।
अपने कर्मचारियों का खयाल रखें
अपने कर्मचारियों को कहीं भी जाने की सुविधा दें और उनके इस्तेमाल पर नज़र रखें।
फ़ीचर स्पॉटलाइट
किसी ग्रुप को अलग-अलग लोकेशन पर ड्रॉप ऑफ़ करवाएँ
चाहे आप इवेंट में शामिल होने वाले लोगों को घर ले जा रहे हों या कस्टमर के समूह को, अब आप लागत कम करने और समन्वय को आसान बनाने के लिए 5 ड्रॉप-ऑफ़ स्टॉप वाली एक ट्रिप की व्यवस्था कर सकते हैं। हर राइडर को एक एसएमएस (SMS) मिलेगा और वे राइड को ट्रैक कर सकेंगे।
Central कैसे काम करता है
कोऑर्डिनेटर राइड का इंतज़ाम करते हैं
- मुफ़्त अकाउंट बनाएँ या फिर अपने Uber for Business क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके Central में लॉग इन करें।
- राइड तैयार करें, फिर अपने राइडर का फ़ोन नंबर और उनके पिक-अप और ड्रॉप ऑफ़ की लोकेशन डालें।
- अपने राइडर की पसंद की गाड़ी चुनें और ड्राइवर पार्टनर के लिए ज़रूरी निर्देश शामिल करें।
राइडर को उनकी राइड के बारे में सूचना दी जाती ह ै
4. राइडर को एसएमएस (SMS) के ज़रिए कन्फ़र्मेशन और उनकी राइड का विवरण मिलेगा, साथ ही उन्हें उनकी ट्रिप को ट्रैक करने का लिंक भी दिया जाएगा—Uber ऐप की ज़रूरत नहीं है।
5. अगर राइडर के पास Uber ऐप है, तो वे ऐप में ट्रिप को ट्रैक कर सकते हैं, सुरक्षा सुविधाओं को ऐक्सेस कर सकते हैं और हमारी ग्राहक सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं।
कोऑर्डिनेटर ट्रिप ट्रैक और मैनेज कर सकते हैं
6. कोऑर्डिनेटर अपने डैशबोर्ड से राइड की प्रोग्रेस पर नज़र रख सकते हैं, ड्राइवर पार्टनर को मैसेज भेज सकते हैं और किसी भी आगामी बुकिंग को देख सकते हैं।
7. राइड पूरी होने के बाद, कोऑर्डिनेटर ट्रिप का ब्यौरा और खर्च देख सकते हैं—और जब चाहें खर्च रिपोर्ट—डाउनलोड कर सकते हैं।
आपके व्यवसाय के लिए अनुकूलन योग्य सुविधाएँ
वन-वे या राउंड-ट्रिप वाली राइड
वन-वे राइड या राउंड-ट्रिप का इंतज़ाम करें।
शेड्यूल की गईं राइड
आप ज़्यादा-से-ज़्यादा 30 दि न पहले आसानी से राइड शेड्यूल कर सकते हैं।
बाद के लिए राइड
अपने राइडर को राइड का सटीक समय चुनने दें।
चुनने के लिए तरह-तरह की गाड़ियाँ
उपलब्ध राइड विकल्पों में UberX, Uber Electric, UberXL, Uber Black और अन्य शामिल हैं।*
ड्राइवर पार्टनर के लिए मेमो और नोट
किसी भी खास निर्देश के साथ ड्राइवर पार्टनर के लिए एक अंदरूनी मेमो या नोट शामिल करें।
सरल बिलिंग और रिपोर्टिंग
सफ़र की डेटा रिपोर्ट हासिल करें और मासिक स्टेटमेंट के सा थ खर्च पर नज़र डालने की सहूलियत पाएँ।
एसएमएस (SMS) कम्युनिकेशन
राइडर को पिक-अप की लोकेशन, ड्राइवर पार्टनर के नाम और गाड़ी के ब्यौरे सहित ट्रिप का विवरण एसएमएस (SMS) से मिलेगा। Uber ऐप की ज़रूरत नहीं।
ट्रिप को लिंक करना
Uber ऐप का इस्तेमाल करने वाले राइडर के लिए, ट्रिप को उनके Uber अकाउंट से ऑटोमैटिक रूप से लिंक कर दिया जाता है। Central के ज़रिए अपनी ओर से ट्रिप की रिक्वेस्ट करने के बदले में राइडर से शुल्क नहीं लिया जाता।
ट्रिप की निगरानी
राइडर Uber ऐप में या फिर किसी भी वेब ब्राउज़र पर वेबव्यू का इस्तेमाल करके अपनी ट्रिप ट्रैक कर सकते हैं।
राइडर-ड्राइवर पार्टनर की बातचीत
पिक-अप की लोकेशन तय करने के लिए राइडर ड्राइवर पार्टनर से संपर्क कर सकते हैं।
भाषा से जुड़ी पसंद
एसएमएस (SMS) कम्युनिकेशन को आसान बनाने के लिए कोऑर्डिनेटर राइडर की भाषा से जुड़ी पसंद-नापसंद की जानकारी दे सकते हैं।
हम आपकी सुरक्षा का ध्यान रखते हैं, ताकि ग्राहक निश्चिंत होकर यात्रा कर सकें
Uber प्लैटफ़ॉर्म को सुरक्षित राइड में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। हमने आपके कस्टमर या गेस्ट के अनुभव को सकारात्मक महसूस कराने में मदद करने के लिए नई तकनीक पेश की है।
हर उद्योग में, व्यवसाय को आगे बढ़ाते रहें
सर्विसिंग और मरम्मत के लिए राइड
उन ग्राहकों को घर तक जाने की राइड दें, जिन्होंने अपनी कार को सर्विसिंग या मरम्मत के लिए निर्माता या डीलर के यहाँ छोड़ा हुआ है।
कम लागत वाली कार का विकल्प
उधार पर दी जाने वाली अपनी कारों और शटर की फ़्लीट में राइडशेयर विकल्प शामिल करें, ताकि इंतज़ार के समय और उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सके।
नई कार के लिए परिवहन
उन कर्मचारियों के लिए राइड का इंतज़ाम करें, जो ग्राहक के घर में नई कार छोड़ने के बाद डीलरशिप वापस लौट रहे हों।
पुर्ज़ों की डिलीवरी
Central का इस्तेमाल करके गाड़ी के खास पार्ट्स के पिक-अप और ड्रॉप ऑफ़ की व्यवस्था करें, ताकि मरम्मत का काम सही समय पर पूरा हो सके।