सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

यूज़र और कर्मचारियों के लिए एक साथ ढेर सारे गिफ़्ट कार्ड खरीदें

अपनी टीम को रिवॉर्ड देने या अपने व्यवसाय में किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति को शुक्रिया कहने के लिए गिफ़्ट कार्ड एक शानदार तरीका है।

वाउचर के साथ गिफ़्ट कार्ड की तुलना करें

आप कई तरीकों से राइड और खाने के खर्च को उठा सकते हैं। जानें कि कौन-सा तरीका आपके लिए सही है।

परिचय

गिफ़्ट कार्ड :- आप अपने कर्मचारियों या ग्राहकों के लिए Uber क्रेडिट खरीदते हैं, जिसे वे अपनी मर्ज़ी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

वाउचर :- आप कर्मचारियों या ग्राहकों को Uber क्रेडिट बाँटते हैं और सिर्फ़ इस्तेमाल की गई राइड या ऑर्डर किए गए मील के लिए ही भुगतान करते हैं। आप क्रेडिट को खर्च करने के नियम भी तय करते हैं, साथ ही उसके इस्तेमाल के तरीके पर नज़र रख सकते हैं।

यह कैसे काम करता है?

गिफ़्ट कार्ड :- आप एसएमएस (SMS), ईमेल या प्रिंट के ज़रिए डिजिटल कार्ड भेज सकते हैं—यह आप तय करेंगे कि उन्हें कैसे बाँटना है। फ़िज़िकल गिफ़्ट कार्ड हमारी सेल्स टीम से मिल सकते हैं। कार्ड यहाँ से खरीदें।

वाउचर :- आप Uber क्रेडिट बाँटते हैं और क्रेडिट इस्तेमाल की आखिरी तारीख, इस्तेमाल करने की जगह और/या इस्तेमाल करने के दिन और समय के नियम तय करते हैं। Uber क्रेडिट पाने वाले अपने Uber या Uber Eats ऐप से राइड या मील का अनुरोध कर सकते हैं और भुगतान करते समय वाउचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप यहाँ साइन अप कर सकते हैं।

मैं भुगतान कैसे करूँगा?

गिफ़्ट कार्ड :- गिफ़्ट कार्ड खरीदते समय आप उसकी पूरी रकम का भुगतान करते हैं।

वाउचर :- आप सिर्फ़ तब ही भुगतान करते हैं, जब कोई यूज़र वाउचर रिडीम करते हैं और इसे राइड या मील ऑर्डर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। जैसे कि, अगर आप $100 के वाउचर बाँटते हैं और सिर्फ़ $50 ही खर्च होते हैं, तो आपको सिर्फ़ $50 का ही भुगतान करना होगा।

व्यापारिक वर्ग आम तौर पर इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल कैसे करता है?

गिफ़्ट कार्ड :- कंपनियाँ गिफ़्ट कार्ड का इस्तेमाल कुछ ऐसे करती हैं :- कर्मचारियों को साल के आखिर में या छुट्टियों पर गिफ़्ट के तौर पर देना, कॉरपोरेट गिफ़्ट या ग्राहकों को धन्यवाद के तौर पर और इनाम या भेंट के तौर पर देना।

वाउचर :- कंपनियाँ जिन तरीकों से वाउचर का इस्तेमाल करती हैं, उनमें वर्चुअल इवेंट में हिस्सा लेने वालों के लिए मील खरीदना, कंपनी के व्यावसायिक ठिकाने तक आने वालों की संख्या बढ़ाने के लिए उनकी राइड का खर्च उठाना और अपने ग्राहकों को खरीदारी पर रिवॉर्ड के तौर पर सब्सिडी पर मील देना शामिल है।

गिफ़्ट कार्ड खरीदना आसान है, इस्तेमाल करना सरल है

सेल्स टीम से बात करें

गिफ़्ट कार्ड से $5,000 से ज़्यादा की खरीदारी करनी है? कई करेंसी वाले ऑर्डर के लिए मदद चाहिए या फ़िज़िकल कार्ड खरीदने की कोशिश कर रहे हैं? हमारी टीम को आपका ऑर्डर तैयार करने और बाँटने में मदद करके खुशी होगी।

कंपनियाँ हमारे गिफ़्ट कार्ड का इस्तेमाल कैसे करती हैं

1/3

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जिन्हें गिफ़्ट कार्ड मिला है क्या वे इसका इस्तेमाल Uber के ज़रिए मिलने वाली हर चीज़ पर कर सकते हैं?

जी हाँ, किसी अकाउंट में लागू होने के बाद गिफ़्ट कार्ड ऐप के "वॉलेट" सेक्शन में Uber Cash या Uber क्रेडिट में बदल जाते हैं और आप इनका इस्तेमाल करके Uber से राइड या Uber Eats से मील ऑर्डर कर सकते हैं।

क्या गिफ़्ट कार्ड से टैक्स और शुल्क का भुगतान भी होता है?

हाँ, Uber के किसी भी लेन-देन पर लगने वाले टैक्स, शुल्क या बख्शीश का भुगतान Uber गिफ़्ट कार्ड से होगा।

गिफ़्ट कार्ड कहाँ मिलते हैं?

ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, भारत, मेक्सिको, दक्षिण अफ़्रीका, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में गिफ़्ट कार्ड मिलते हैं। जिन करेंसी में उपलब्ध हैं, उनमें AUD, BRL, CAD, INR, MXN, ZAF, GBP और USD शामिल हैं।

गिफ़्ट कार्ड फ़िज़िकल होते हैं या डिजिटल?

सामान्य तौर पर गिफ़्ट कार्ड डिजिटल होते हैं (फ़िज़िकल नहीं)। फ़िज़िकल गिफ़्ट कार्ड सिर्फ़ अमेरिका में मौजूद हैं और इन्हें हमारी सेल्स टीम से ही खरीदा जाना चाहिए।

मैं गिफ़्ट कार्ड कैसे जारी करूँ?

पाने वाले लोगों को डिजिटल कार्ड मैसेज, ईमेल या प्रिंट के ज़रिए भेजे जा सकते हैं—यह आप तय करते हैं कि उन्हें कैसे बाँटना है। हम आपके लिए यह मेहनत कर सकते हैं और हर गिफ़्ट कोड अलग-अलग लोगों को ईमेल कर सकते हैं या आप फ़िज़िकल कार्ड लेकर उन्हें खुद भी बाँट सकते हैं।

गिफ़्ट कार्ड के लिए भुगतान कैसे करें?

आप चुनिंदा बाज़ारों में एसीएच (ACH)/वायर ट्रांसफ़र या क्रेडिट कार्ड के ज़रिए भुगतान करने का तरीका चुन सकते हैं। आपका बैंकिंग संस्थान वायर ट्रांसफ़र का शुल्क ले सकता है, जो आपको भरना होगा।

कौन-कौन सी कीमत के गिफ़्ट कार्ड मौजूद हैं?

हर देश में गिफ़्ट कार्ड की एक न्यूनतम और अधिकतम राशि होती है। यह जिस किसी भी करेंसी में उपलब्ध है, उसमें हम पूर्ण संख्या वाली कई राशियों के डिजिटल गिफ़्ट कोड बना सकते हैं। कृपया हमारी सेल्स टीम के साथ, कितनी कीमत का कार्ड बनाना है इस पर बात कर लें।