सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ
4 मई 2017

5 Tips for Car Ride Conversation

lexiperman
Share this article

पहली छाप छोड़ना महत्वपूर्ण है और आप पहले कुछ ही मिनटों में यात्रियों से कुछ साधारण से सवाल पूछकर एक सकारात्मक पहली छाप छोड़ सकते हैं। इन सवालों को पूछना जरूरी नहीं है, लेकिन इसकी संभावना है कि यात्री ऐसे सवालों का पूछा जाना पसंद करेंगे क्योंकि ये सवाल संकेत देते हैं कि आप उनकी यात्रा को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं।

अपने Uber यात्रियों से क्या पूछें

क्या आपका कोई पसंदीदा मार्ग है? चाहे वह कोई सबसे छोटा मार्ग हो या लंबा, या कोई खूबसूरत दृश्यों वाला मार्ग हो, कुछ यात्री अपने गंतव्य पर पहुँचने के लिए किसी विशेष मार्ग से ही जाना पसंद कर सकते हैं। यात्रा के शुरू में ही अपने यात्री से उनके पसंदीदा मार्ग के बारे में जरूर पूछें और अपना जीपीएस उसके अनुसार ही सेट करें। क्या तापमान सही है? यात्री अधिक गरमी या अधिक सर्दी न होने पर आरामदायक महसूस करेंगे। आप कार के बाहर का तापमान नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन आप अपने वातानुकूलन को कम ठंडा या गर्म कर सकते हैं। चाहे गर्मी हो या सर्दी, हमेशा अपने यात्री से कार के अंदर के तापमान पर चर्चा करें और उनके अनुसार उसे सेट करे। आप क्या सुनना पसंद करेंगे? अगर कोई यात्री नौकरी के साक्षात्कार के लिए जा रहा है, तो संभव है कि वह रात में घूमने जाने के दौरान सुने जाने वाले संगीत को पसंद न करके किसी अन्य प्रकार के संगीत को सुनना पसंद करे। संगीत किसी भी यात्री की मनोदशा को प्रभावित कर सकता है, इसलिए उनसे पूछें कि क्या उनका कोई खास रेडियो स्टेशन या प्ले-सूची है, जो वे सुनना चाहते हैं या क्या वे संगीत सुनना नहीं चाहते हैं। अगर आपके पास एडैप्टर है, तो आप उन्हें सीधे उनके फ़ोन से संगीत को नियंत्रित करने दे सकते हैं। क्या आप नाश्ता, टॉफ़ी या पानी लेना पसंद करेंगे? हालाँकि, यह जरूरी नहीं है कि आप कार में यात्रियों के लिए हल्का-फुल्का नाश्ता, टॉफ़ी और पानी रखें, फिर भी अनेक Uber चालक-भागीदार इन चीज़ों की पेशकश करते हैं ताकि यात्रियों के अनुभव को अधिक सुविधाजनक एवं आनंददायक बनाया जा सके। चाहे आप गरमी के दिनों में यात्रियों को पानी की पेशकश करें या सुबह के समय हल्के नाश्ते की पेशकश करें, इस व्यवहार की निश्चित ही सराहना की जाएगी। आज आप कैसे हैं, ________ ? बेशक, कुछ यात्री अपने भरे हुए ईमेल इनबॉक्स और लगातार आ रहे संदेशों से पहले ही परेशान हो सकते हैं, लेकिन अधिकांश अतिरिक्त ध्यान दिया जाना पसंद करेंगे। अगर यह स्पष्ट है कि यात्री बात करना पसंद नहीं करेगा, तो इशारा समझें और बातचीत रहने दें। लोग हमेशा अपना नाम सुनना पसंद करते हैं, तो क्यों न “आप कैसे हैं” पूछने के बजाए इस बात को उनका नाम लेकर पूछा जाए? ये सवाल यात्री के लिए यात्रा को सुखद बनाने में और प्रतिष्ठित पाँच-सितारा मूल्यांकन पाने में आपकी मदद करेंगे।

श्रेणी
लेखक

lexiperman

Related Articles
2 लेख
Drive
7 अक्तूबर 2021

अपनी पसंदीदा भाषा चुनें

हिन्दी, हिन्दी

अपनी पसंदीदा भाषा चुनें

हिन्दी, हिन्दी