सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

दारा खोसरोशाही

चीफ़ एक्ज़िक्यूटिव ऑफ़िसर

दारा खोसरोशाही Uber के सीईओ (CEO) हैं, जहाँ वे 2017 से दुनिया के 70 से भी अधिक देशों में कंपनी के व्यवसाय को मैनेज करते आ रहे हैं।

दारा पहले एक्सपीडिया के सीईओ (CEO) थे, जिसे उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों में से एक बनाया। इंजीनियरिंग और फ़ाइनेंस की शैक्षणिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले दारा की देख-रेख में एक्सपीडिया ने ऐसे कई अधिग्रहण किए जिन्होंने उसकी पेशकशों को पुख्ता किया। इसके अलावा उन्होंने मोबाइल प्लैटफ़ॉर्म पर भी सरगर्मी से निवेश किया, जिसके ज़रिए अब एक्सपीडिया का आधे से भी ज़्यादा ट्रैफ़िक आता है। वे एक्सपीडिया के कर्मचारियों के भी चहेते थे और ग्लासडोर पर वे सबसे ऊँची रेटिंग वाले पाने वाले सीईओ (CEO) में से एक हैं। दारा को तरक्की देकर एक्सपीडिया का सीईओ (CEO) बनाया गया और इससे पहले वे आईएसी (IAC) ट्रैवल के चीफ़ फ़ाइनेंशियल ऑफ़िसर थे। यह कंपनी आईएसी (IAC) का ही एक डिविज़न है, जिसने साल 2002 में एक्सपीडिया को खरीदने के बाद 2005 में उसे एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में स्थापित किया था। उन्होंने आईएसी (IAC) के ट्रैवल ब्रांड का पोर्टफ़ोलियो बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई थी

आईएसी (IAC) में शामिल होने से पहले, दारा ऐलन एंड कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट हुआ करते थे, जहाँ उन्होंने कई वर्षों तक एक विश्लेषक के तौर पर काम किया। फ़िलहाल वे एक्सपीडिया और Catalyst.org के निदेशक बोर्ड में सेवारत हैं, इससे पहले वे न्यू यॉर्क टाइम्स कंपनी के बोर्ड में थे। वे दुनिया भर में संकट से जूझ रहे शरणार्थियों के प्रबल हिमायती हैं, क्योंकि महज़ 9 साल की उम्र में उन्हें भी ईरानी क्रांति के दौरान ईरान छोड़कर जाना पड़ा था।

दारा टैरीटाउन, न्यूयॉर्क में पले-बढ़े और उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली।