संयुक्त राज्य अमेरिका से बाहर के लॉ एंफोर्समेंट प्राधिकारियों के लिए Uber के दिशानिर्देश
Uber अपने प्लेटफ़ॉर्म की सुरक्षा लगातार बेहतर बनाने के साथ ही अपने कार्यक्षेत्र के समुदायों की सुरक्षा में योगदान देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। Uber के पास दुनिया भर की लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों के साथ काम करने के लिए समर्पित एक विशेष टीम है, जिसे सार्वजनिक सुरक्षा रिस्पॉन्स टीम ("PSRT") कहा जाता है। यह टीम Uber को मिलने वाले प्रत्येक लॉ एंफोर्समेंट अनुरोध की समीक्षा करती है, और उसका जवाब देती है। PSRT टीम के पास हमारे लॉ एंफोर्समेंट पोर्टल के जरिए आपातकालीन अनुरोधों सहित 24/7 आधार पर लॉ एंफोर्समेंट की सहायता के लिए प्रक्रियाएँ हैं।
Uber अपने उपयोगकर्ताओं के डेटा की निजता बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्ध है। Uber हमारे गोपनीयता नोटिस के साथ ही ऐसे प्रत्येक क्षेत्राधिकार पर लागू उपयोग की शर्तों के अनुसार उपयोगकर्ता का डेटा स्टोर और मेंटेन करता है जहां यह कार्यशील है। Uber लागू कानूनों और Uber के मूल सिद्धांतों के अनुसार लॉ एंफोर्समेंट के समक्ष डेटा का खुलासा करता है।
Uber के उत्पादों एवं सेवाओं के बारे में नवीनतम जानकारी हमारे सहायता केंद्र और न्यूज़रूम में उपलब्ध है।
यह गाइड और इसके साथ दिए गए सामान्य प्रश्नों (FAQ) का उद्देश्य कोई कानूनी सलाह प्रदान करना नहीं है। ये कोई प्रवर्तनीय (enforceable) अधिकार भी नहीं बनाते, और Uber के पास लॉ एंफोर्समेंट को सूचित किए बिना इस गाइड को अपडेट करने या बदलने का अधिकार सुरक्षित है।
PSRT के बारे में
यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र ("EEA"), स्विटजरलैंड और यूनाइटेड किंगडम में सभी उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डेटा के लिए Uber Technologies, Inc. ("UTI") और Uber BV संयुक्त डेटा नियंत्रक हैं, और अन्य सभी डेटा के लिए UTI एकमात्र डेटा नियंत्रक है। Uber की PSRT टीम प्रासंगिक डेटा नियंत्रक के निर्देशों के अनुसार, दुनिया भर में लॉ एंफोर्समेंट से प्राप्त अनुरोधों को संसाधित करती है।
कानूनी प्रक्रिया, संरक्षण अनुरोध या आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोध प्राप्त होने पर, Uber अनुरोधित डेटा का खुलासा कर सकता है, यदि ऐसा करना निम्नलिखित के अनुरूप हो:
- इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशंस प्राइवेसी एक्ट सहित अमेरिकी कानून;
- अनुरोध करने वाले प्राधिकारी का स्थानीय कानून, और कोई अन्य लागू कानून, जैसे कि यूरोपीय संघ (EU) का जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (GDPR);
- Uber के मूल सिद्धांत, जैसा कि नीचे वर्णित है; और
- Uber की उपयोगकर्ता संबंधी नीतियॉं जिनमें निजता सूचना और लागू उपयोग की शर्तें शामिल हैं।
लॉ एंफोर्समेंट के लिए अपेक्षित है कि वे PSRT से संपर्क करने के लिए प्राथमिक माध्यम के रूप में पोर्टल का उपयोग करें। यह पोर्टल कानूनी प्रक्रिया, संरक्षण अनुरोध या आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोध प्रस्तुत करते समय PSRT विशेषज्ञों के साथ संचार करने की दृष्टि से लॉ एंफोर्समेंट के लिए प्रमुख संपर्क बिंदु है। लॉ एंफोर्समेंट प्रस्तुत की गई कानूनी प्रक्रिया की स्थिति पर अपडेट प्राप्त करने या प्रश्न पूछने के लिए भी पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। खाता बनाने के निर्देश यहाँ दिए गए हैं। केवल लॉ एंफोर्समेंट और आधिकारिक कानूनी कार्यवाही के संबंध में साक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिकृत सरकारी कर्मचारी ही इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। आधिकारिक लॉ एंफोर्समेंट या सरकारी ईमेल खाते का उपयोग करके ही पोर्टल पर खाता बनाया जाना चाहिए।
कानूनी प्रक्रिया, संरक्षण अनुरोध और आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोध के लिए आवश्यकताएँ
Uber को कोई भी अनुरोध प्रस्तुत करते समय लॉ एंफोर्समेंट को चाहिए कि वह अनुरोध में रेखांकित विशिष्ट खाते(खातों) की पहचान करे। लॉ एंफोर्समेंट को चाहिए कि वह संभव होने पर खाते(खातों) से संबंधित यूनिक आइडेंटिफ़ायर प्रदान करे, जैसे कि ईमेल पता, फ़ोन नंबर और/या लाइसेंस प्लेट नंबर। अकेले नाम अक्सर यूनिक आइडेंटिफ़ायर नहीं होते हैं, न ही जन्मतिथि (जहाँ तक एकत्र की जाती हैं)। Uber किसी विशिष्ट ट्रिप से संबंधित जानकारी की खोज करके उन खातों की पहचान करने में सक्षम हो सकता है, जो लॉ एंफोर्समेंट की जाँच के लिए प्रासंगिक हैं। ऐसे अनुरोधों के लिए, उस ट्रिप के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए, जैसे कि ऊपर बताई गई उपयोगकर्ता पहचान जानकारी और तिथि, समय, ट्रिप आईडी या पिक-अप या ड्रॉप-ऑफ़ लोकेशन।
कानूनी प्रक्रिया, संरक्षण अनुरोध और आपातकालीन प्रकटीकरण के अनुरोध उपयुक्त Uber इकाई को प्रस्तुत किए जाने चाहिए:
- EEA, स्विस और यूके अधिकारियों के अनुरोध Uber B.V., Burgerweeshuispad 301, 1076 HR, Amsterdam, Netherlands को प्रस्तुत किए जाने चाहिए।
- अन्य सभी प्राधिकारियों के अनुरोध Public Safety Response Team, Uber Technologies, Inc. (UTI), 1725 3rd Street, San Francisco, CA 94158 को भेजे जाने चाहिए।
कानूनी प्रक्रिया
डेटा के लिए लॉ एंफोर्समेंट के सभी अनुरोधों में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए (उन आपातकालीन अनुरोधों को छोड़कर, जिनकी चर्चा नीचे की गई है)Law। Uber के पास किसी भी कारण से कानूनी प्रक्रिया को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है, जिसमें ऐसे अनुरोध शामिल हैं जिनका कोई वैध कानूनी आधार नहीं है, जो बहुत व्यापक हैं, अस्पष्ट प्रकृति के हैं या अन्यथा प्रकार से अनुचित हैं, या यदि Uber ऐसे अनुरोध की वैधता को सत्यापित नहीं कर सकता है। Uber को संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर के प्राधिकारियों को कुछ प्रकार के रिकॉर्ड का खुलासा करने के लिए (म्यूचुअल लीगल एसिस्टेंस ट्रीटी, म्यूचुअल लीगल एसिस्टेंस एग्रीमेंट या लेटर रोगेटरी के माध्यम से) अमेरिकी न्यायालय के एक वैध आदेश की भी आवश्यकता हो सकती है। उदाहरण के लिए, Uber को आम तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर के प्राधिकारियों को संचार की सामग्री का खुलासा करने के लिए (म्यूचुअल लीगल एसिस्टेंस ट्रीटी, म्यूचुअल लीगल एसिस्टेंस एग्रीमेंट या लेटर रोगेटरी के माध्यम से) अमेरिकी न्यायालय के एक वैध आदेश की आवश्यकता होती है।
Uber को प्रस्तुत की गई कानूनी प्रक्रिया की वैधता के लिए, आम तौर पर निम्नलिखित बातों पर ध्यान दिया जाना चाहिए:
- उसे उपयुक्त Uber इकाई को भेजा जाए;
- उसे अनुरोध करने वाले प्राधिकारी के स्थानीय कानून के अनुपालन में जारी किया जाए;
- उसे किसी उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा जारी किया जाए, जैसे कि न्यायाधीश (जज);
- वह किसी उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित हो, जैसे कि न्यायाधीश (जज);
- दिनांक अंकित हो;
- उत्तरदायी सामग्री (responsive materials) वापस करने की तिथि अंकित हो, यदि लागू हो; और
- लक्षित खाते(खातों) की उचित रूप से पहचान की गई हो; खाते के भीतर प्रकट की जाने वाली जानकारी के प्रकार और (कोई भी) लागू तिथि सीमा का उल्लेख हो।
संरक्षण के लिए अनुरोध
लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियां खातों के रिकॉर्ड को संरक्षित रखने की मांग कर सकती हैं। इस तरह का अनुरोध मिलने पर, Uber कानूनी प्रक्रिया जारी रहने तक, संरक्षण अनुरोध के विषय के बारे में अपने पास मौजूद किसी भी रिकॉर्ड या अन्य जानकारी को संरक्षित करने के लिए कदम उठा सकता है। संरक्षण का अर्थ Uber उपयोगकर्ता के खाते में रिकॉर्ड या सामग्री का तब वन-टाइम "स्नैपशॉट" है, जब हमें संरक्षण के लिए अनुरोध प्राप्त होता है; यह उन रिकॉर्डों का निरंतर व रियल-टाइम का संरक्षण नहीं है। Uber के पास किसी भी कारण से संरक्षण के अनुरोधों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोध
यदि Uber को यह विश्वास हो कि किसी व्यक्ति की मृत्यु या गंभीर शारीरिक चोट के खतरे वाली आपात स्थिति में संबंधित जानकारी में देरी किए बिना प्रकटीकरण आवश्यक है, तो यू.एस. और स्थानीय कानून के अनुरूप Uber स्वेच्छा से किसी लॉ एंफोर्समेंट एजेंसी को उपयोगकर्ता डेटा का खुलासा कर सकता है। अनुरोधित डेटा उस सीमा तक होनी चाहिए जो जारी आपात स्थिति को विशेष रूप से संबोधित करने के लिए आवश्यक है।
आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोध को पोर्टल के माध्यम से या आपातकालीन प्रकटीकरण फ़ॉर्म संलग्न करके ईमेल के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है। अपने प्लेटफ़ॉर्म पर सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता के कारण, Uber के पास आपातकालीन अनुरोधों का 24/7 आधार पर जवाब देने की प्रक्रियाएँ मौजूद हैं।
आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोध प्रस्तुत करने के लिए, लॉ एंफोर्समेंट को निम्न करना होगा:
- यह प्रमाणित करना कि वे अनुरोधित रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए कानून द्वारा अधिकृत हैं;
- यह प्रमाणित करना कि अनुरोध वास्तव में मृत्यु या गंभीर शारीरिक चोट के खतरे से जुड़ी किसी आपात स्थिति से संबंधित है, जिसके लिए उस आपात स्थिति से संबंधित जानकारी का बिना देरी के प्रकटीकरण आवश्यक है;
- यह बताना कि वैध स्थानीय कानूनी प्रक्रिया मिलने में देरी होने पर आपात स्थिति उत्पन्न होने का गंभीर जोखिम है;
- लक्षित खाते(खातों) की उचित रूप से पहचान करना; खाते के भीतर खुलासा की जाने वाली जानकारी का प्रकार; और कोई भी लागू तिथि सीमा; और
- यदि कानून द्वारा आवश्यक हो, तो कानूनी प्रक्रिया का पालन करना।
Uber आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोधों का मूल्यांकन प्रत्येक मामले की प्रकृति के आधार पर अलग-अलग करता है, जिसमें 'अत्यावश्यक' (exigent) आधार भी शामिल है; और स्वविवेक से यह तय करेगा कि मांगा गया डेटा प्रदान करना है या नहीं। Uber आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोध के मूल्यांकन के उद्देश्य से अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेज़ की मांग कर सकता है।
Uber की उपयोगकर्ता सूचना नीति
Uber उपयोगकर्ताओं को उनके डेटा के लिए लॉ एंफोर्समेंट के अनुरोधों के बारे में सूचित कर सकता है, जब तक कि ऐसा करना लागू कानून के तहत प्रतिबंधित न हो।
Uber अपनी सुरक्षा जांच प्रक्रियाओं के हिस्से के रूप में उस किसी व्यक्ति से संपर्क कर सकता है, जिसकी किसी भी कथित सुरक्षा घटना के संबंध में लॉ एंफोर्समेंट अनुरोध में पहचान की गई है। यदि Uber को इस बात का उचित रूप से विश्वास हो तो वह स्वविवेक से ऐसे संपर्क नहीं करेगा जिसकी वजह से:
- किसी व्यक्ति को गंभीर चोट या मृत्यु का तत्काल जोखिम पैदा हो सकता हो; या
- न्यायिक प्रक्रिया बिगड़ सकती हो या न्यायिक मामले पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता हो।
अनुरोध प्रस्तुत करते समय, लॉ एंफोर्समेंट यह कह सकता है कि Uber उपरोक्त कारणों या अन्य वैध कारणों से, जैसा भी मामला हो, अनुरोध से जुड़े किसी भी व्यक्ति से संपर्क न करे।
Uber के मूल सिद्धांत
Uber अपने मूल सिद्धांतों के संदर्भ में संयुक्त राज्य अमेरिका से बाहर के लॉ एंफोर्समेंट प्राधिकारियों से प्राप्त अनुरोधों का मूल्यांकन करता है। यदि ऐसा करना उन सिद्धांतों के साथ असंगत होगा, तो Uber डेटा का खुलासा नहीं कर सकता है।
लॉ एंफोर्समेंट से प्राप्त अनुरोधों के लिए, Uber के मूल सिद्धांतों में निम्नलिखित शामिल हैं:
- लागू कानून का अनुपालन करते हुए सभी अनुरोध किए जाने चाहिए, और उन्हें उचित दायरे में होना चाहिए।
- Uber अपने आंतरिक सिस्टम में बिना निगरानी के एक्सेस की अनुमति देकर सटीक और पूर्ण ट्रिप डेटा तक रियल-टाइम और ऑनगोइंग एक्सेस को सक्षम नहीं करेगा।
- EEA, स्विटजरलैंड और यूनाइटेड किंगडम उपयोगकर्ता डेटा के प्रकटीकरण से संबंधित अनुरोधों को छोड़कर, आपराधिक जांच से संबंधित अनुरोध ऐसे आचरण से संबंधित होने चाहिए जो संयुक्त राज्य अमेरिका और लक्षित व्यक्ति के निवास के देश में अपराध की श्रेणी में आते हों। इन न्यायाधिकार के क्षेत्रों में, आपराधिक जांच ऐसे आचरण से संबंधित होनी चाहिए जो नीदरलैंड या संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ लक्षित व्यक्ति के निवास के देश में अपराध की श्रेणी में आते हों।
- स्थानीय कानून में कानूनी प्रक्रिया को चुनौती देने के लिए तंत्र (मैकेनिज़्म) उपलब्ध हो।
इस खंड में Uber से उपलब्ध हो सकने वाले उपयोगकर्ता डेटा की सामान्य श्रेणियों के बारे में बताया गया है। इसका उद्देश्य कुछ सबसे अधिक अनुरोध किए गए डेटा प्रकारों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना है, और यह अपने आप में संपूर्ण नहीं है। Uber उत्पादों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया Uber प्रोडक्ट पेज देखें।
Uber अपनी निजता सूचना और लागू नियमों व शर्तों के अनुसार उपयोगकर्ता डेटा को एकत्र और मेंटेन करता है। Uber द्वारा एकत्र और मेंटेन किया जाने वाला डेटा एक से दूसरे खाते में अलग हो सकता है, जैसे कि जब कोई Uber उपयोगकर्ता अपने खाते की जानकारी हटाता है। इस तरह, वैध कानूनी प्रक्रिया के जवाब में Uber द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाला डेटा अलग प्रकार का हो सकता है।
बुनियादी सब्सक्राइबर जानकारी
Uber द्वारा रखी जाने वाली सवारी (राइडर) और ड्राइवर से संबंधित बुनियादी सब्सक्राइबर जानकारी में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:
- नाम;
- ईमेल;
- फ़ोन नंबर;
- खाता बनाने/खोलने की तिथि; और
- खाते की स्थिति।
डिवाइस की जानकारी
डिवाइस जानकारी में उपयोगकर्ता की मोबाइल डिवाइस के बारे में जानकारी शामिल होती है।
वाहन की जानकारी
Uber द्वारा प्रदान की जाने वाली वाहन की जानकारी में निम्न शामिल हैं:
- लाइसेंस प्लेट डेटा;
- मेक और मॉडल;
- वाहन का बीमा;
- वाहन का रजिस्ट्रेशन; और
- वाहन का आइडेंटिफ़िकेशन नंबर (VIN)।
बिलिंग जानकारी
Uber द्वारा प्रदान की जाने वाली भुगतान जानकारी के साधन और स्रोत में शामिल हैं:
- अधूरा क्रेडिट कार्ड (क्रेडिट कार्ड के पहले छह और अंतिम चार नंबर) या बैंक खाता संख्या (केवल ड्राइवर और डिलीवरीकर्ता);
- क्रेडिट कार्ड की समाप्ति तिथि;
- एसोसिएटेड क्रेडिट कार्ड ज़िप कोड; और
- भुगतान के अन्य इंस्ट्रूमेंट।
Uber द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य बिलिंग जानकारी में निम्न शामिल हैं:
- विशिष्ट लेनदेन के बारे में जानकारी, जैसे कि लेनदेन की राशि, तिथि व समय, और भुगतान के लिए प्रयुक्त साधन।
ट्रिप की जानकारी
ट्रिप की जानकारी में आम तौर पर शामिल है:
- ट्रिप के लिए सवारी से ली जाने वाली राशि का ब्यौरा;
- पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ लोकेशन (अक्षांश और देशांतर); और
- सवारी(सवारियों) और ड्राइवर के बारे में जानकारी, जिसमें नाम और रेटिंग शामिल है। ध्यान दें कि ड्राइवर और सवारी अपना नाम ऐप में दर्शाए गए अनुसार दर्ज करते हैं, इसलिए जरूरी नहीं कि वे उनके असली या पूर्ण नाम नाम हों; ये संक्षिप्त नाम भी हो सकते हैं (उदाहरण के लिए “क्रिस्टोफर” के लिए “क्रिस”)।
लोकेशन की जानकारी
Uber अपने ड्राइवरों और सवारियों की मोबाइल डिवाइस से GPS लोकेशन की जानकारी एकत्र कर सकता है। ड्राइवर की मोबाइल डिवाइस पर ट्रिप के दौरान या उसके बाद Uber ऐप चलने पर उसके लोकेशन की जानकारी कैप्चर की जा सकती है, बशर्ते कि ड्राइवर ट्रिप लेने के लिए लॉग इन हो। सवारियों के पास अपनी डिवाइस सेटिंग में GPS जानकारी के संग्रह से ऑप्ट-आउट करने का विकल्प होता है, और यदि वे ऐसा करना चुनते हैं, तो उनका GPS कैप्चर नहीं किया जाएगा।
उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल संबंधी अन्य जानकारी
Uber द्वारा उपयोगकर्ता के बारे में प्रदान की जा सकने वाली अन्य प्रोफ़ाइल जानकारी में निम्नलिखित शामिल हैं:
- रेटिंग (एक से पांच स्टार);
- लिखे गए फ़ीडबैक/टिप्पणियां; और
- प्रोफ़ाइल में फ़ोटोग्राफ़।
ड्राइवर की प्रोफ़ाइल जानकारी
Uber अपने ड्राइवर के बारे में निम्नलिखित जानकारी रख सकता है:
- जन्मतिथि;
- वाहन की जानकारी ((जैसा कि ऊपर वर्णित है); और
- ड्राइवर का लाइसेंस नंबर
संचार जानकारी
Uber अपने उपयोगकर्ताओं के बीच ऐप पर संचार के बारे में कुछ जानकारी कैप्चर कर सकता है, जैसे कि जब ड्राइवर और सवारी एक दूसरे के साथ संचार करने के लिए Uber ऐप का उपयोग करते हैं। इसमें ऐसे संचार से जुड़े गैर-सामग्री रिकॉर्ड हो सकते हैं या ऐप के जरिए किए गए पाठ संदेशों के मामले में, उन संचारों की सामग्री शामिल हो सकती है।
संचार के रिकॉर्ड में शामिल हो सकते हैं:
- आगमन/गंतव्य स्थल की जानकारी; और
- संचार की तिथि और समय।
संचार की सामग्री में ऐप पर उपयोगकर्ताओं के बीच भेजे गए संदेश शामिल हो सकते हैं।
ग्राहक सेवा संबंधी रिकॉर्ड
Uber द्वारा रखे जा सकने वाले ग्राहक सेवा रिकॉर्डों में शामिल हैं:
- ग्राहक सहायता कॉल की रिकॉर्डिंग; और
- ग्राहक सहायता संबंधी अन्य संचार।
अन्य व्यावसायिक रिकॉर्ड
Uber द्वारा रखे जा सकने वाले अन्य व्यावसायिक रिकॉर्डों में शामिल हैं:
- ड्राइवर लाइसेंस की कॉपी।
अन्य Uber सेवाओं से जुड़ी जानकारी
Uber अपनी अन्य सेवाओं के उपयोगकर्ताओं के बारे में अन्य श्रेणियों की जानकारी प्रदान कर सकता है।
Uber Eats:
- बुनियादी सब्सक्राइबर जानकारी;
- रेस्तरां की जानकारी;
- रेस्तरां या मालिक की संपर्क जानकारी;
- ऑर्डर इतिहास; और
- उपयोगकर्ताओं और Uber Eats डिलीवरी करने वालों के बीच संचार की सामग्री।
Uber Freight:
- Uber और कैरियर के बीच कॉल लॉग;
- Uber और कैरियर के बीच पाठ संदेश;
- कैरियर की संपर्क जानकारी;
- लोड जानकारी (जैसे, मूल स्थान, गंतव्य स्थान, शिपमेंट की सामग्री); और
- GPS लोकेशन की जानकारी (राइडशेयर के विपरीत, डिलीवरी के दौरान ड्राइवर को लॉग इन करने की आवश्यकता नहीं होती; इसलिए, GPS डेटा उपलब्ध हो भी सकता है और नहीं भी)
Uber वह अतिरिक्त डेटा दे सकता है, जो यहाँ सूचीबद्ध नहीं है। लॉ एंफोर्समेंट के अनुरोध में ऊपर दिए गए दिशानिर्देशों के अनुरूप मांगे गए डेटा का स्पष्ट रूप से विवरण होना चाहिए।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
प्रश्न: मैं Uber को कानूनी प्रक्रिया कैसे सबमिट करूँ?
उत्तर: कानूनी प्रक्रिया, संरक्षण अनुरोध और/या आपातकालीन प्रकटीकरण अनुरोधों को Uber के लॉ एंफोर्समेंट पोर्टल के माध्यम से अपलोड किया जाना चाहिए। पोर्टल से यह सत्यापित करने में मदद मिलती है कि अनुरोधकर्ता वास्तव में अनुरोध करने के लिए अधिकृत है, क्योंकि वे पोर्टल खाते में साइन अप करने के लिए अपने विभाग, एजेंसी या सरकारी ईमेल पते का उपयोग करते हैं। पोर्टल से Uber को लॉ एंफोर्समेंट के अनुरोध शीघ्रता से संसाधित करने के लिए आवश्यक जानकारी एकत्र करने में मदद मिलती है, और इससे लॉ एंफोर्समेंट को सहायक कार्यक्षमताएँ मिलती हैं, जैसे कि उनके अनुरोध की स्थिति की निगरानी करने या PSRT के साथ संचार करने की क्षमता।
प्रश्न: क्या आप उपयोगकर्ताओं को कानूनी प्रक्रिया की सूचना देते हैं?
उत्तर: हम कर सकते हैं। Uber की उपयोगकर्ता सूचना नीति के बारे में जानकारी के लिए, उपरोक्त दिशानिर्देशों में ‘Uber की उपयोगकर्ता सूचना नीति’ नामक उप-खंड देखें।
प्रश्न: जांच या मामला समाप्त होने के बाद लॉ एंफोर्समेंट को Uber से प्राप्त रिकॉर्ड का क्या करना चाहिए?
उत्तर: जांच या मामला पूरा हो जाने के बाद या डेटा की आवश्यकता न होने पर, इनमें से जो भी पहले हो, Uber से प्राप्त जानकारी को नष्ट कर देना चाहिए।
प्रश्न: मैंने कानूनी प्रक्रिया में भेजा, लेकिन मुझे Uber से कोई उत्तर नहीं मिला। ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: Uber के पोर्टल में यह सुविधा है जिससे लॉ एंफोर्समेंट अपने अनुरोध की स्थिति को ट्रैक कर सकता है और अनुवर्ती (फ़ॉलो-अप) प्रश्न भेज सकता है। Uber को हर साल हज़ारों अनुरोध मिलते हैं, और वह प्राप्त होने वाले अनुरोधों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान करता है। Uber अनुरोधों का तुरंत जवाब देने का हर संभव प्रयास करता है।
प्रश्न: खाते डिएक्टिवेट करने के संबंध में Uber की पॉलिसी क्या है? क्या Uber अनुरोध पर खातों को डिएक्टिवेट कर देता है? क्या Uber अनुरोध किए जाने पर खाते को खुला रखेगा?
उत्तर: अपने प्लेटफ़ॉर्म पर सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता के कारण, जब Uber को किसी घटना के बारे में पता चलता है तो Uber ऐसी कार्रवाई कर सकता है जिसमें प्लेटफ़ॉर्म से व्यक्ति को डिएक्टिवेट करना भी शामिल है। कृपया Uber की डिएक्टिवेशन पॉलिसी के लिए Uber के समुदाय दिशानिर्देश देखें।
प्रश्न: क्या Uber कानूनी प्रक्रिया का जवाब देने से जुड़ी लागतों के लिए प्रतिपूर्ति का अनुरोध करता है?
उत्तर: इस समय, Uber आम तौर पर कानूनी प्रक्रिया का उत्तर देने से जुड़े खर्चों के लिए प्रतिपूर्ति नहीं मांगता है, हालाँकि उसके पास ऐसा करने का अधिकार सुरक्षित है।
प्रश्न: क्या Uber उपयोगकर्ता के खाते का पासवर्ड दे सकता है?
उत्तर: नहीं, Uber के पास उपयोगकर्ता के पासवर्ड का एक्सेस नहीं होता है।
Vælg dit foretrukne sprog
Om