Please enable Javascript
सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

भरोसे के साथ राइड लें

Uber प्लैटफ़ॉर्म सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कोई घटना होने से बचाने वाले टूल, बीमा कवरेज और लोगों को आपस में जोड़कर रखने वाली तकनीक के ज़रिए, हम आपको सुरक्षित रूप से राइड कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम उन चीज़ों पर ध्यान देते हैं जो सबसे ज़्यादा मायने रखती हैं।

ज़्यादा सुरक्षित राइड के लिए तैयारी

ड्राइवर पार्टनर की जाँच पड़ताल

सभी ड्राइवरों को सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने में मदद करने के लिए, उन्हें अपनी पहली यात्रा से पहले कई चरणों वाली सुरक्षा जांच से गुजरना होता है। Uber इन जांचों को समय-समय पर दोहराता है और जब तक वे Uber के साथ ड्राइव करते रहते हैं, यह प्रक्रिया जारी रहती है।

आपको सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए बनाई गई सुविधाएँ

हर यात्रा में, आप सुरक्षा टूल्स के लिए शील्ड आइकन पर टैप कर सकते हैं और जब भी जरूरत हो, मदद प्राप्त कर सकते हैं।

एक समुदाय, जहाँ सब एक बराबर हैं

शहरों और सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ हमारी मिली-जुली कोशिशों के ज़रिए और एकसाथ काम करके, हम सभी के लिए सफ़र को सुरक्षित बनाने में मदद कर रहे हैं।

आपकी सुरक्षा हमारा फ़र्ज़ है

सुरक्षा सुविधाएँ ऐप में ही डिज़ाइन की गई हैं। इसलिए रात में देर तक बाहर रहने पर भी आप सुरक्षित घर लौट सकते हैं। इसलिए आप अपने करीबी लोगों को बता सकते हैं कि आप कहाँ हैं। और इसलिए अगर कोई ऐसी दुर्घटना हो जाती है, जिसकी उम्मीद नहीं थी, तो आपको तुरंत मदद मिलेगी।*

आपातकालीन सहायता बटन

अगर आपको ज़रूरत हो तो मदद पाने के लिए आप अधिकारियों को कॉल करने के लिए ऐप में मौजूद आपातकालीन बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप आपकी लोकेशन और ट्रिप की पूरी जानकारी दिखाता है, ताकि आप उन्हें तुरंत आपातकालीन सेवाओं से शेयर कर सकें।

हर समय दुर्घटना सहायता

हमारी कस्टमर सपोर्ट टीम बहुत ही ज़रूरी सुरक्षा मामलों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित है।

मेरी ट्रिप के विवरण शेयर करें

अपने ‘विश्वसनीय संपर्क’ सेट करें और परिवार व दोस्तों के साथ रीयल टाइम में अपनी ट्रिप का स्टेटस शेयर करने के लिए रिमाइंडर बनाएँ।

सुरक्षा टूलकिट

जब भी आप Uber के साथ राइड का अनुरोध करें, तो Uber ऐप की सारी सुरक्षा सुविधाएँ एक ही जगह से एक्सेस करें।

दो-तरफ़ा रेटिंग

आपकी राय मायने रखती है। कम रेटिंग वाली ट्रिप लॉग कर ली जाती हैं और उपयोगकर्ताओं को निकाला जा सकता है।

जीपीएस (GPS) से ट्रैक करना

Uber प्लैटफ़ॉर्म की सभी राइड जीपीएस (GPS) से ट्रैक की जाती हैं।

गुमनाम संचार

हम आपकी फ़ोन नंबर की गोपनीयता बनाए रखने के लिए तकनीक का उपयोग करते हैं, ताकि जब ड्राइवर और राइडर Uber ऐप के ज़रिए एक-दूसरे से बात करें, तो किसी को भी दूसरे का नंबर न दिखे।

सुरक्षा सहायता लाइन

अपनी यात्रा समाप्त होने के 30 मिनट तक किसी घटना की सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करें।

आपातकालीन संपर्क

Uber ऐप में एक आपातकालीन संपर्क सूची बनाएं। किसी गंभीर घटना की स्थिति में, यदि सहायता टीम आपसे संपर्क नहीं कर पाती है, तो वे आपातकालीन संपर्क से संपर्क करेंगे।

SOS एकीकरण

एक बटन स्वाइप करके स्थानीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण यात्रा विवरण और GPS स्थान साझा करें (फिलहाल यह सुविधा केवल हैदराबाद में उपलब्ध है)।

सीट बेल्ट रिमाइंडर

ऐप यात्रा शुरू होने पर सीट बेल्ट लगाने के लिए सहायक रिमाइंडर देता है।

हर ट्रिप के लिए बीमा

हमने भारत भर में प्रमुख बीमा प्रदाताओं के साथ साझेदारी की है ताकि दुर्घटना की स्थिति में आपकी सुरक्षा की जा सके।

हर बार राइड करने पर, अपनी राइड देखें

गाड़ी में बैठने से पहले, अपने ड्राइवर पार्टनर की जानकारी के लिए ऐप पर दोबारा नज़र डाल लें। आप सही कार में बैठ रहे हैं, इसे पक्का करने के लिए इन 3 चरणों को फ़ॉलो करें:

चरण 1:

गाड़ी की नंबर प्लेट मिला लें।

चरण 2:

कार का मेक और मॉडल मिला लें।

चरण 3:

ड्राइवर पार्टनर की फ़ोटो देखें।

अपने समुदाय को मजबूत बनाना

हमारे समुदाय दिशानिर्देशों को बनाने का यही उद्देश्य था कि Uber सभी के लिए मनोरंजक और समान रहे। कोई भी व्यक्ति जो इन दिशानिर्देशों को नहीं मानता, उसे प्लैटफ़ॉर्म से निकाला जा सकता है।

सुरक्षा के बारे में ज़्यादा जानकारी

जब चाहें, जहाँ चाहें, पूरे भरोसे के साथ जाएँ।

सुरक्षित रूप से चलना और कमाना आपका हक है।

*कुछ ज़रूरतें और सुविधाएँ क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं और हो सकता है कि वे उपलब्ध न हों।