सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

परिवार की प्रोफ़ाइल

अपने प्रियजनों को अपनी परिवार की प्रोफ़ाइल से जुड़ने के लिए आमंत्रित करने पर आप उनके लिए भुगतान कर सकते हैं और आसानी से उनका स्टेटस और ईटीए (ETA) ट्रैक कर सकते हैं।

यह उपयोगी क्यों है

कई अकाउंट रजिस्टर करें

आपके बच्चों की देखभाल करने वाले। आपके सहायक। आपके रिश्तेदार। हम इसे ‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ कहते हैं, लेकिन आप इसमें अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति को जोड़ सकते हैं।

अपने क्रेडिट कार्ड का विवरण तैयार रखें

हालाँकि, आपके प्रियजन ‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ का इस्तेमाल भुगतान विधि के रूप में कर सकते हैं, लेकिन आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी का खुलासा कभी नहीं किया जाता।

परिवार की प्रोफ़ाइल के आयोजक के लिए इसके काम करने का तरीका जानें।

संपर्क जोड़ें

ऐप खोलने के लिए, मेनू में जाएँ और सेटिंग चुनें। सेटिंग में नीचे स्क्रोल करके अपनी परिवार प्रोफ़ाइल सेटअप करें पर जाएँ और अपनी पसंद के हिसाब से वे संपर्क चुनें, जिन्हें आप इसमें जोड़ना चाहेंगे। जोड़े जाने के बाद, ‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ में शामिल होने वाले राइडर को आमंत्रण मिलेगा।

कृपया ध्यान दें: ‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ इस्तेमाल करने के लिए आपके पास ऐप का बिल्कुल नया वर्ज़न होना चाहिए।

प्रियजनों को राइड का अनुरोध करने दें

आपने जिन्हें आमंत्रित किया है, उनके द्वारा आपका आमंत्रण स्वीकार कर लिए जाने के बाद, वे अपने फ़ोन के ज़रिए राइड का अनुरोध कर सकते हैं और अपनी भुगतान विधि के रूप में ‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपने आप बिल किए जाने सुविधा पाएँ

ट्रिप के भाड़े का बिल ‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ के नाम पर बनेगा और आयोजक को हर राइड खत्म होने पर भाड़े की रसीद मिलेगी।

यह परिवार की प्रोफ़ाइल राइडर के लिए कैसे काम करती है

‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ का आमंत्रण स्वीकार करें

‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ के आमंत्रण वाला ईमेल खोलें और आमंत्रण स्वीकार करें।

कृपया ध्यान दें: ‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ इस्तेमाल करने के लिए आपके पास ऐप का बिल्कुल नया वर्ज़न होना चाहिए।

इसे अपनी डिफ़ॉल्ट भुगतान विधि बनाएँ

अपनी डिफ़ॉल्ट भुगतान विधि के रूप में ‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ चुनें।

’परिवार की प्रोफ़ाइल’ से भुगतान करें

सामान्य तरीके से राइड का अनुरोध करें और अपने भुगतान विकल्प के रूप में ‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ चुनें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मैं ‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ की भुगतान विधि कैसे अपडेट करूँ?
  1. ऐप में सेटिंग्स पर जाएँ।
  2. नीचे स्क्रोल करें और परिवार
  3. चुनें।
  4. प्राथमिकताएँ के तहत डिफ़ॉल्ट भुगतान चुनें।
  5. आप मौजूदा भुगतान विधियों में से चुन सकते हैं या कोई दूसरा भुगतान विकल्प जोड़ सकते हैं।
‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ छोड़ने का क्या तरीका है?
  1. अपने ऐप मेनू में जाकर सेटिंग चुनें।
  2. नीचे स्क्रोल करके ‘प्रोफ़ाइल’ पर जाएँ और परिवार की प्रोफ़ाइल बार पर टैप करें।
  3. स्क्रोल करके सबसे नीचे जाएँ, प्रोफ़ाइल छोड़ें बटन पर टैप करें और कन्फ़र्म करें।
मैं परिवार के सदस्य को कैसे निकालूँ?
  1. अपने ऐप मेनू में जाकर सेटिंग चुनें।
  2. नीचे स्क्रोल करके ‘प्रोफ़ाइल’ पर जाएँ और परिवार की प्रोफ़ाइल बार पर टैप करें।
  3. स्क्रोल करके सबसे नीचे जाएँ और परिवार के उस सदस्य पर टैप करें, जिसे आप निकालना चाहते हैं।
  4. सदस्य को निकालें चुनें और कन्फ़र्म करें।
मैं ‘परिवार की प्रोफ़ाइल’ कैसे हटाऊँ?
  1. अपने ऐप मेनू में जाकर सेटिंग चुनें।
  2. नीचे स्क्रोल करके ‘प्रोफ़ाइल’ पर जाएँ और परिवार की प्रोफ़ाइल बार पर टैप करें।
  3. सबसे नीचे जाएँ, परिवार की प्रोफ़ाइल हटाएँ पर टैप करें और कन्फ़र्म करें।

ऐप डाउनलोड करके अपना अकाउंट सेट अप करें, ताकि आप अगली बार राइड के लिए तैयार रहें।

दोस्तों को Uber का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट करें और उन्हें अपनी पहली राइड पर छूट मिलेगी।

आपके शहर और इलाके के हिसाब से विकल्प अलग-अलग हो सकते हैं।