सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

हार्लेम, न्यूयॉर्क में पॉप-अप रेस्टोरेंट

हम अश्वेत लोगों के रेस्टोरेंट को सर्दियों के दौरान चालू रखने में मदद कर रहे हैं।

COVID-19 का अश्वेत लोगों के रेस्टोरेंट पर बहुत खराब असर पड़ा। 2020 की सर्दियों के दौरान, अश्वेत लोगों के रेस्टोरेंट और कारोबारों का कामकाज जारी रखने के लिए, हमने वैलिन्क पीआर वैलेरी विल्सन, हार्लेम पार्क टू पार्क के निकोआ इवांस-हेंड्रिक्स और ईटओकरा से हाथ मिलाया, ताकि हार्लेम, न्यूयॉर्क, अमेरिका के पास आउटडोर डाइनिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। यह जगह स्ट्राइवर्स रो के रेनेसंस पेविलियन में है। यहाँ 6 अलग-अलग रेस्टोरेंट हैं। यह जगह गर्म है और बाहर एक-साथ बैठकर खाने के लिए सुरक्षित है।

हम नए ग्राहकों के सामने उनके शानदार खाने की नुमाइश करने के लिए पॉप-अप और रेस्टोरेंट अनुभव की सहूलियत दे रहे हैं, ताकि हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर उनकी मौजूदगी बढ़ाई जा सके और यह पक्का हो सके कि उन्हें फलने-फूलने के लिए हर ज़रूरी मदद मिल रही है।

हर सेक्शन 6 पेशेवर कलाकारों में से किसी एक की कलाकृति से सजाया गया था। इन कलाकारों ने 2020 की गर्मियों से 'हार्लेम ब्लैक लाइव्स मैटर' म्यूरल पर भी काम किया था। इन रेस्टोरेंट और कारोबारों के लिए डाइन-इन सुविधा के साथ-साथ हीटर और बेहतरीन वेंटिलेशन का इंंतज़ाम किया गया था।

इन रेस्टोरेंट के मालिकों ने बताया कि उपलब्ध कराई गई जगह ने बेहद मुश्किल समय में उनके कारोबार को बनाए रखने में मदद की। रूबीज़ विंटेज के सह-मालिक ब्रायन वॉशिंगटन-पामर कहते हैं, "Uber Eats ने इस बारे में वाकई एक स्टैंडर्ड सेट किया है कि कॉर्पोरेट और समुदाय एक-साथ मिलकर, छोटे कारोबारों को सपोर्ट करने वाली रणनीति और समाधान बनाने के लिए कैसे काम कर सकते हैं"। "इस राष्ट्रीय पहल का अश्वेत लोगों के रेस्टोरेंट पर केंद्रित होना यह दिखाता है कि किस तरह से Uber Eats समुदायों की ज़रूरतों और खास तौर पर अश्वेत समुदायों पर महामारी के असर को समझता है।"

हार्लेम के उन बेहतरीन रेस्टोरेंट में जाएँ जिन्हें हम सपोर्ट कर रहे हैं।

हमारे इम्पैक्ट नेटवर्क के बारे में और पढ़ें

आवाजाही को सबके लिए एक समान बनाना।

हम दुनिया भर में अश्वेत लोगों के कारोबारों का साथ दे रहे हैं।

हम अश्वेत लोगों के रेस्टोरेंट की मदद कर रहे हैं, ताकि वे अपने इलाके की नई जगहों में भी अपना कारोबार शुरू कर सकें।