एंड्रयू मैकडोनाल्ड Uber के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी हैं, जो मोबिलिटी और डिलीवरी में कंपनी के लिए सभी व्यावसायिक पहलों के साथ-साथ विज्ञापन, ग्राहक सपोर्ट और कंपनी की ऑटोनॉमस गाड़ी की रणनीति जैसे क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म प्रयासों का नेतृत्व करते हैं।
इससे पहले, उन्होंने दुनिया भर के 70+ देशों में Uber के मोबिलिटी व्यवसाय का नेतृत्व किया, जिसमें राइडशेयरिंग, टैक्सी, माइक्रोमोबिलिटी, रेंटल, ट्रांज़िट, उच्च क्षमता वाले वाहन और बहुत कुछ शामिल हैं। उन्होंने 2012 में Uber में टोरंटो के लिए कंपनी के पहले जनरल मैनेजर के रूप में शामिल हुए ,और तब से Uber को दुनिया का सबसे बड़ा मोबिलिटी मंच बनाने में मदद की।
एंड्रयू वर्तमान में मेपल लीफ़ फ़ूड्स के निदेशक मंडल में कार्यरत हैं; जो दुनिया की पहली बड़ी कार्बन-न्यूट्रल फ़ूड कंपनी हैं; Lime, जो दुनिया भर के शहरों में किफ़ायती और साझा माइक्रोमोबिलिटी पहुँचा रही है; और कैरीम, जो कि ग्रेटर मध्य पूर्व के लिए सब कुछ ऐप बना रही हैं|
Uber से पहले, एंड्रू एक उद्यमी और बैन & कंपनी के साथ एक प्रबंधन सलाहकार थे। एंड्रयू ने वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के आईवे बिजनेस स्कूल से स्नातक व्यवसाय की पढ़ाई की है।
इसके बारे में
इसके बारे में