सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

हमारे बारे में

हम दुनिया को और बेहतर बनाने के नए तरीके तलाशते हैं

हम लोगों के लिए आवाजाही को आसान बनाते हैं। यही हमारा मकसद है। यही हमारी रगों में दौड़ता है। यही हमें हर सुबह उठकर आगे बढ़ने का हौसला देता है। यह हमें आगे बढ़ने के बेहतर तरीके सोचने के लिए लगातार प्रेरित करता है। आपके लिए। उन सभी जगहों के लिए जहाँ आप जाना चाहते हैं। उन सभी चीज़ों के लिए जिन्हें आप पाना चाहते हैं। उन सभी तरीकों के लिए जिनसे आप कमाना चाहते हैं। पूरी दुनिया में कहीं भी। रीयल-टाइम में। आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी के लिए।

हमारे सीईओ (CEO) का पत्र

हमारे ग्लोबल प्लैटफ़ॉर्म पर मौजूद सभी लोगों को आगे बढ़ने में मदद करने वाली तकनीक उपलब्ध कराने की हमारी टीम की प्रतिबद्धता के बारे में पढ़ें।

पर्यावरण की सुरक्षा

Uber साल 2040 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक, ज़ीरो-एमिशन प्लैटफ़ॉर्म बनने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें सार्वजनिक परिवहन या माइक्रोमोबिलिटी से होने वाली 100% राइड ज़ीरो-एमिशन गाड़ियों के ज़रिए होंगी। दुनिया के सबसे बड़े मोबिलिटी प्लैटफ़ॉर्म के तौर पर, हमारी यह ज़िम्मेदारी है कि हम जलवायु में बदलाव की चुनौती से ज़्यादा गंभीरता से निपटें। हम राइडर को पर्यावरण के अनुकूल राइड लेने के और तरीके देकर, इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने में ड्राइवर पार्टनर की मदद करके, पारदर्शिता को प्राथमिकता देकर और NGO व निजी क्षेत्र के साथ भागीदारी करके एनर्जी से जुड़े सही बदलाव लाने की कोशिशों को तेज़ी से आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

पर्यावरण की सुरक्षा

राइड और दूसरी कई सेवाएँ

राइडर को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुँचने की सुविधा देने के साथ ही, हम लोगों को जल्दी और किफ़ायती तरीके से खाना ऑर्डर करने, स्वास्थ्य सेवा तक पहुँचने में आने वाली रुकावटों को हटाने, माल-ढुलाई की बुकिंग के लिए नए समाधान बनाने और कर्मचारियों को आसान यात्रा का अनुभव देने में कंपनियों की मदद कर रहे हैं। और हम हमेशा ड्राइवर पार्टनर और कूरियर की कमाई में मदद करते हैं।

cars

आपकी सुरक्षा हमारा फ़र्ज़ है

चाहे आप पिछली सीट पर हों या गाड़ी चला रहे हों, आपकी सुरक्षा सबसे ज़रूरी है। हम अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और तकनीक हमारे इस नज़रिये का मुख्य हिस्सा है। हम सुरक्षा सलाहकारों के साथ मिलकर काम करते हैं और सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए नई तकनीकें और सिस्टम विकसित करते हैं, ताकि सभी के लिए यात्रा करना आसान हो।

सुरक्षा शील्ड

कंपनी की जानकारी

Dara giving a talk

हम Uber में ऐसा माहौल बना रहे हैं, जिसमें राइडर, ड्राइवर पार्टनर और कर्मचारियों के लिए सही चीज़, सही समय पर करने पर ज़ोर दिया जाता है। उस टीम के बारे में ज़्यादा जानें, जो हमें रास्ता दिखाती है।

about us

Uber के एथिक्स और कंप्लायंस प्रोग्राम चार्टर में, कंपनी के अंदर हर हाल में ईमानदारी बनाए रखने के हमारे संकल्प के बारे में बताया गया है। नैतिकता पर आधारित संस्कृति के लिए पारदर्शिता ज़रूरी है; हम इसे अपनी इंटेग्रिटी हेल्पलाइन और नियमों के पालन का पैमाना तय करने वाली असरदार कोशिशों के ज़रिए हासिल करते हैं।

ताज़ा जानकारी पाते रहें

टिप्‍पणी

पार्टनरशिप, ऐप अपडेट, इनिशिएटिव के साथ-साथ अपने आस-पास और दुनिया भर की घटनाओं के बारे में जानकारी पाएँ।

परिवार

घूमने के लिए नई जगहें खोजें और Uber प्रोडक्ट, पार्टनरशिप और दूसरी चीज़ों के बारे में जानकारी पाएँ।

Network

फ़ाइनेंशियल रिपोर्ट डाउनलोड करें, अगली तिमाही की योजनाएँ देखें और एक कॉर्पोरेट के तौर पर हमारी ज़िम्मेदारी से जुड़ी पहलों के बारे में पढ़ें।

आइए, साथ मिलकर नए तरीके खोजें

ग्लोब