Please enable Javascript
सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

डिलीवरी शुल्क की पूरी जानकारी

ऐसी कई चीज़ें हैं जिनसे मिलकर आपका स्टैंडर्ड डिलीवरी शुल्क तय होता है। यहाँ आपके कमाई के विवरण को समझने का तरीका बताया गया है।*

  • पिक-अप

    एक ही रेस्टोरेंट से एक या एक से ज़्यादा ऑर्डर पिक-अप करने पर आपको नियत शुल्क मिलता है। एक से ज़्यादा रेस्टोरेंट से ऑर्डर पिक-अप करने पर, रेस्टोरेंट के बीच की दूरी के आधार पर गुणक (मल्टीप्लायर) लागू हो सकता है।

  • ड्रॉप ऑफ़

    डिलीवर किए जाने वाले हर एक ऑर्डर पर आपको एक तय राशि मिलती है।

  • दूरी

    आपको अपने रेस्टोरेंट से ग्राहक की लोकेशन तक हर मील की दर से शुल्क मिलता है। इसमें दूरी का निर्धारण सबसे अच्छे रास्ते के हिसाब से किया जाता है।

  • समय

    चुनिंदा शहरों में, ट्रिप पूरी होने में लगने वाले अनुमानित समय के हिसाब से आपको हर मिनट की दर से शुल्क मिलता है, जिसमें आपके रेस्टोरेंट पहुँचने (इंतज़ार करने के समय सहित) से लेकर डिलीवरी पूरी करने तक का समय शामिल है।

1/4

डिलीवरी शुल्क के बारे में ज़्यादा जानकारी

एक से ज़्यादा ऑर्डर के लिए

अगर आप एक से ज़्यादा ऑर्डर वाली डिलीवरी पूरी करते हैं, तो आपको पिक-अप राशि के साथ ही लागू समय और दूरी की दर के हिसाब से भुगतान मिलेगा। हर एक डिलीवरी के लिए आपको एक अतिरिक्त राशि भी मिलेगी—जो कि हर बार एक ऑर्डर ड्रॉप ऑफ़ करने पर एक बार मिलेगी।

एडजस्टमेंट कैसे करें

अगर किराये को लेकर आपकी कोई समस्या है, तो आप ऐप के ज़रिए सपोर्ट टीम से संपर्क कर सकते हैं।

ऐप में अपने मनचाहे तरीके से डिलीवर करें

ऐप में अपने मनचाहे तरीके से डिलीवर करें

*इस पेज पर दी गई जानकारी का मकसद सिर्फ़ सूचना देना है और यह किसी कमाई की गारंटी नहीं देती। कमाई की स्थिति शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। अपने शहर में डिलीवरी शुल्क पर सबसे सटीक जानकारी के लिए हमेशा खास अपने शहर की वेबसाइट देखें।